{"_id":"5c35f6ddbdec2256ec3d0c03","slug":"cm-yogi-open-original-akshayavat-tomorrow-saraswati-statue-established-in-akbar-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल अक्षयवट खोलने की तैयारी पूरी, अकबर के किले में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल अक्षयवट खोलने की तैयारी पूरी, अकबर के किले में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित
Wed, 09 Jan 2019 06:57 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
प्रथम शाही स्नान से पहले मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के दर्शन को खोलने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य द्वार पर फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया। अकबर के किले में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। सरस्वती कूप पर बैरीकेडिंग, लाइटिंग के साथ शीशे का कवर भी लगवा दिया गया।10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलापट का अनावरण कर मूल अक्षयवट में आम श्रद्धालुओं के दर्शन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने पीडब्यूडी व बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ मूल अक्षयवट में दर्शन की तैयारियों की समीक्षा की। श्रद्धालुओं के सामानों की जांच के लिए स्कैनर लगाने केसाथ ही किले के भीतर अवस्थापना सुविधाओं का काम पूरा कर लिया गया है। पातालपुरी व सरस्वती कूप मार्ग जाने वाली गैलरी में भी बैरीकेडिंग कराने के लिए कहा गया है। 220 मीटर लंबे और डेढ़ मीटर चौड़े मूल अक्षयवट के प्रवेश मार्ग के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए जाली लगा दी गई है।
विज्ञापन
निकास मार्ग दो मीटर चौड़ा बनाया गया है। इसके बीच डेढ़ मीटर चौड़ा ग्रीन कॉरीडोर भी तैयार किया गया है। किले की दीवार से लगा आपातकालीन रास्ता भी दिया गया है। सरस्वती कूप पर शीशे का कवर लगाने के साथ ही परिक्रमा पथ दिया गया है। यहां श्रद्धालु मां सरस्वती की परिक्रमा कर सकेंगे। जबकि सुरक्षा घेरे में स्थित मूल अक्षयवट का दर्शन श्रद्धालुओं को चलते-चलते करना होगा। वहां न तो पुजारी होंगे और न ही पूजा-परिक्रमा करने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
श्रद्धालु एक तरफ से आएंगे और मूल अक्षयवट के दर्शन कर निकास मार्ग से वापस किला द्वार के पास से पातालपुरी और फिर सरस्वती कूप जाएंगे। सरस्वती कूप के दर्शन के बाद त्रिवेणी मार्ग से श्रद्धालु बाहर निकलेंगे। सुरक्षा की दृष्टि के पुलिस के जवानों की रोस्टर ड्यूटी लगाई जाएगी।