फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi In Prayagraj: CM Yogi held a meeting with Akhara Parishad, saints raised the issue of convenience and

CM Yogi In Prayagraj : सीएम योगी ने अखाड़ा परिषद के साथ की बैठक, संतों ने उठाया सुविधा और सुरक्षा का मुद्दा

Sun, 06 Oct 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 01:24 PM IST
सार

संगमनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा का पूजन करने के बाद महाकुंभ के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने परेड मैदान में बने पंडाल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और प्रमुख साधु-संतों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
CM Yogi In Prayagraj: CM Yogi held a meeting with Akhara Parishad, saints raised the issue of convenience and
अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा का पूजन करने के बाद महाकुंभ के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने परेड मैदान में बने पंडाल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और प्रमुख साधु-संतों के साथ बैठक की।

विज्ञापन





विज्ञापन






इस दौरान सीएम ने संतों को अंगवस्त्रम से स्वागत किया। बैठक में संतों ने महाकुंभ में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सीएम के सामने मांग रखी। संतों ने अधिकारियों पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया। कहा कि मेले में साधु संतों की समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi In Prayagraj: CM Yogi held a meeting with Akhara Parishad, saints raised the issue of convenience and
श्री बड़े हनुमानजी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

संगम तट पर मां गंगा की पूजा और आरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि मौजूद रहे। 






 

सीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। अलोपीबाग और संगम क्षेत्र में रूट डायवर्जन किया गया। रविवार के चलते यातायात का भारी दबाव नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed