फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi can come to Handia's home

हंडिया के लाक्षा गृह आ सकते है सीएम योगी

Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi can come to Handia's home
CM Yogi can come to Handia's home
लाक्षा गृह आ सकते हैं सीएम योगी, डीएम-सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

प्रयागराज। हंडिया के लाक्षागृह में गंगा यात्रा की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर बुधवार को डीएम और एसडीओ ने वहां चल रहीं तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही सभी संबंधित गांवों के प्रधानों, सचिवों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की।
गंगा यात्रा 27 जनवरी को बलिया से चलेगी और 31 को कानपुर पहुंचेगी। इस बीच 29 जनवरी को लाक्षागृह में यात्रा का पड़ाव है। वहां सभा का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा यात्रा उसी दिन संगम आएगी और गंगा आरती में शामिल होगी। संगम पर भी सीएम के आने की उम्मीद है। अगले दिन वसंत पंचमी के अवसर पर संगम स्नान के बाद यात्रा कौशाम्बी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को इसी संबंध में ग्राम प्रधानों, सचिवों, सहायक विकास अधिकारी, बीडीओ, नामित नोडल अधिकारियों तथा अन्य अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्धारित काम 27 जनवरी से पहले पूरे जाने चाहिए। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने गांवों में हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा डीएम, एसएसपी ने लाक्षागृह के निरीक्षण किया। गंगा यात्रा और मुख्यमंत्री के स्वागत में हंडिया से लाक्षागृह के बीच सड़कों से झाड़ी साफ की जा रही है। घाट एवं किला कोटि की सीढ़ियों के मरम्मत के साथ दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है। कई अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की बदलेगी तस्वीर
गंगा यात्रा के साथ गांवों की तस्वीर भी बदलेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। चूंकि, जिले में 111 गांव गंगा के किनारे हैं। नमामि गंगे योजना के तहत इन गांवों में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण समेत विकास के अनेक कार्य शुरू हैं। अब गंगा यात्रा से पूरी सूरत बदलने की तैयारी है।
निर्धारित काम
0 गंगा मैदान, गंगा चबूतरा, तालाब का निर्माण तथा सौंदर्यीकरण किया जाना है। सभी गांवों में सोकपिट बनाए जाएंगे। शोधन के बाद ही गंदा पानी गंगा में जाएगा। सभी गांवों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। गंगा नारा, स्लोगन, वॉल पेंटिंग, प्रभात फेरी, स्वच्छता रैली आदि का आयोजन होगा। टूटी सड़कों के मरम्मत के साथ बिजली एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

अधिशासी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
प्रयागराज। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बुधवार को बैठक में नगर पंचायतों में हुए विकास कार्यों तथा प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। शंकरगढ़ के अधिशासी अधिकारी के पास बिजली कनेक्शन तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित आंकड़ों की जानकारी नहीं थी। इस पर डीएम ने उन्हें चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में जल निकासी, पंचायतों के स्टोर की व्यवस्था आदि बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में एडीएम सिटी एके कनौजिया, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed