फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM should change every six months in UP: Rajbhar

यूपी में हर छह महीने में बदल जाना चाहिए सीएम: राजभर

Fri, 08 Jun 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
CM should change every six months in UP: Rajbhar
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
प्रदेश भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को कहाकि यूपी में हर छह महीने में मुख्यमंत्री बदल जाना चाहिए। सभी जाति के लोगों को बारी-बारी से सीएम बनने का मौका मिलना चाहिए। ऐसा होने पर हर सरकार में दस जातियों के नेता मुख्यमंत्री बन सकेंगे। अपने विवादित बोल से सरकार को घेरने वाले मंत्री ने एलान किया कि उनकी पार्टी इस मांग को लेकर जल्द आंदोलन शुरू करेगी लेकिन स्वयं वर्ष 2024 तक भाजपा नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन


प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कभी हमारी पार्टी सत्ता में आई तो सभी जातियों को संतुष्ट करने के लिए छह महीने में सीएम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक तहसीलों से जातीय प्रमाण पत्र बनना बंद नहीं होंगे, तब तक जातीयता और जातीय राजनीति खत्म नहीं होगी। वैसे भी उत्तर प्रदेश में 50 वर्षों तक जातीय राजनीति खत्म होती नहीं दिखती।
विज्ञापन


मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि भाजपा के दफ्तरों में मोदी और योगी की मूर्तियां लगाए जाने का फैसला सही नहीं है। मूर्तियां लगने से आम जनता को कोई फायदा नहीं होता। इससे इतर लोगों को शिक्षा, रोजगार के साथ दूसरी जरूरतों को मुहैया कराया जाना जरूरी है। उन्होंने कहाकि वह ऐसा इसलिए बोलते हैं क्योंकि भाजपा नेता उनकी सुनते नहीं। इसलिए मीडिया का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed