फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM praises action against Atiq, gives message of strictness against mafia

Prayagraj :  अतीक पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने की तारीफ, माफिया के खिलाफ सख्ती का दिया संदेश

Fri, 25 Nov 2022 09:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 09:12 AM IST
सार

त्रिवेणी के तट पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में माफिया अतीक अहमद की जमीन कुर्क किए जाने की कार्रवाई को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया। पूरी सरकार ने प्रयागराज में हुई कार्रवाई को नजीर बताया।

विज्ञापन
CM praises action against Atiq, gives message of strictness against mafia
Prayagraj News : परेड ग्राउंड में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिवेणी के तट पर बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में माफिया अतीक अहमद की जमीन कुर्क किए जाने की कार्रवाई को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया। पूरी सरकार ने प्रयागराज में हुई कार्रवाई को नजीर बताया। प्रबुद्धजन सम्मेलन में भव्य कुंभ और विकास के अलावा सुशासन ही केंद्र में रहा। नेताओं ने माफिया तंत्र के बहाने सपा, बसपा एवं कांग्रेस पर हमले बोले, जिसकी पटकथा बुधवार को ही अतीक अहमद की 123 करोड़ रुपये की जमीन को कुर्क करके लिख दी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी सत्ता संभालने वाले अब जेल में कराह रहे हैं। उनकी जमीन पर गरीबों के सपने सच हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माफिया के खिलाफ के कार्रवाई के मामले में प्रयागराज ने उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन



मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि 2022 के चुनाव में योगी सरकार का बुलडोजर खूब चला। इस तरह की कार्रवाई अब भी जारी है। विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि  सुबह समाचार पत्र में पढ़ा। अतीक अहमद की 123 करोड़ की जमीन कुर्क कर दी गई है। जबकि, पूर्व की सरकारों में अतीक अहमद सत्ता का केंद्र हुआ करता था लेकिन आज वह जेल में है। शहर के पश्चिमी के लोग भयमुक्त हुए है।

विज्ञापन

सम्मेलन से निकले संदेश को लेकर लोगों के बीच जाएंगे भाजपाई

प्रबुद्धजन सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ता शंखनाद करते रहे। अलग-अलग बैठकों में उन्होंने सम्मेलन से निकाले संदेश तथा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक जाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संगम क्षेत्र में जगह-जगह सम्मेलन में शामिल
होने वालों का स्वागत किया गया।


सम्मेलन एवं बैठकों में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, डॉ.केपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, प्रवीण पटेल, वाचस्पति, गुरु प्रसाद मौर्य, राजमणि कोल, पियूष रंजन निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अश्वनी दुबे, विभवनाथ भारती आदि मौजूद रहे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर संगम में मां गंगा की 200 फीट से ऊंची प्रतिमा बनाए जाने की मांग की गई। मांगपत्र प्रदेश संयोजक डॉ.एलएस ओझा की अगुवाई में सौंपा गया।

अभूतपूर्व महाकुंभ के लिए बनवाइए ट्रिपल इंजन की सरकार: योगी

नगर निकाय चुनाव से पहले परेड मैदान में आयोजित पहले प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभूतपूर्व महाकुंभ के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाने की जनता से अपील की। उन्होंने 2025 में 2019 से अधिक भव्य एवं दिव्य कुंभ के आयोजन का वादा किया। मंत्रियों एवं अफसरों संग बैठक में इसका खाका भी तैयार किया, लेकिन इसे पूरा करने के लिए स्थानीय सरकार के सहयोग की बात कही। इस मौके पर उन्होंने करीब 1295 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया। बृहस्पतिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित राष्ट्र के साथ अपनी विरासत को सहेजने का भी संकल्प है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य भगवान का राम मंदिर, दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन इसी संकल्प का हिस्सा है। 


2019 का कुंभ स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए जाना गया। इसमें डबल इंजन की सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन का भी योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ-2025 का आयोजन और बेहतर तरीके से होगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय सरकार का पूरा सहयोग मिले। विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के लोगों ने भाजपा की नीतियों को सराहा है।


2022 में बड़ा समर्थन दिया। 2018 में इलाहाबाद का पुरातन नाम प्रयागराज किए जाने, द्वादश माधव, भरद्वाज आश्रम का जिक्र करके उन्होंने भावनात्मक रूप से भी लोगों को जोड़ने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने अभ्युदय कोचिंग के सहारे युवाओं को भी जोड़ा। कहा कि हर जिले में कोचिंग खुल गई है। पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई माफिया या अपराधिक गिरोह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि अगले ही पल उसकी जगह कहां होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक जिला एक उत्पाद, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि योजना के 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा घर की चाबी सौंपी।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी भव्य एवं दिव्य कुंभ आयोजन का वादा किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, डॉ.रमेश बिंद आदि मौजूद रहे। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन

शासन चलाने वाले माफिया कराह रहे जेल में
मुख्यमंत्री ने माफिया के खिलाफ कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए अन्य राजनीतिक दलों पर भी हमले बोले। कहा, कभी शासन चलाने वाले माफिया अब जेल में कराह रहे हैं। अब कोई माफिया गरीबों, व्यापारियों, सरकार की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकेगा। अगर किसी माफिया गरीब की जमीन कब्जा की तो उसकी अर्जित की गई संपत्ति को भी खाली कराकर उस पर वकीलों, महिलाओं के लिए आवास बनाए जाएंगे। प्रयागराज ने इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है।


महाकुंभ के लिए 7,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महाकुंभ-2025 के लिए प्रस्तावित 7,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने संतों-भक्तों और अतिथियों के लिए पहले से बेहतर और शानदार सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अफसरों से कहा। इसके लिए दीर्घकालीन परियोजनाओं को दीपावली से पहले पूरी करने के साथ ही अन्य संसाधनों को पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed