फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Kalyan Singh Death : Then Kalyan had said that tell the name of the candidate who is not sustainable.

तब कल्याण ने कहा था कि टिकाऊ नहीं जिताऊ प्रत्याशी का नाम बताओ 

Sun, 22 Aug 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

तब कल्याण सिंह और पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भाजपा संसदीय कमेटी की पांच सदस्यीय टीम में शामिल थे। 

विज्ञापन
CM Kalyan Singh Death : Then Kalyan had said that tell the name of the candidate who is not sustainable.
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह आज भले ही हमारे बीच में न हो लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में रहेंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना उनके जीते जी पूरा तो हुआ लेकिन पूर्ण रूप से मंदिर का निर्माण वे देख नहीं सके। कल्याण सिंह के दो ही सपने थे। पहला अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और दूसरा भाजपा की मजबूती।

विज्ञापन


यह कहना है भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय का। कल्याण सिंह के निधन के बाद अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ उन्होंने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में वह भाजपा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष थे। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए प्रयागराज से प्रत्याशियों का चयन होना था। तब कल्याण सिंह और पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भाजपा संसदीय कमेटी की पांच सदस्यीय टीम में शामिल थे।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान कल्याण सिंह ने प्रयागराज की सभी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के बारे में पूछा। जब उन्हें कुछ नाम मैने सुझाए तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि मुझे जिताऊ प्रत्याशी के नाम बताओ, अभी टिकाऊ प्रत्याशी के नाम की जरूरत नहीं है। उनकी यह बात सुनते केशरी नाथ त्रिपाठी एवं अन्य सदस्य खुद को मुस्कराने से नहीं रोक सके। इसी तरह वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में करछना से भाजपा प्रत्याशी अनामिका चौधरी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने के लिए वह प्रयागराज आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Kalyan Singh Death : Then Kalyan had said that tell the name of the candidate who is not sustainable.
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज

पराठा ऐसा बनाओं कि आ जाए अलीगढ़ का स्वाद
बात 10 नवंबर 2012 की है। तब पथरचट्टी रामलीला मैदान में पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में कल्याण सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के घर पहुंचे। शशि वार्ष्णेय भी कल्याण सिंह की तरह अलीगढ़ की ही मूल निवासी हैं। शशि वार्ष्णेय बताती है कि मेरे घर आने के बाद बाबू जी ( कल्याण सिंह) ने कहा कि शशि मेरे लिए पराठा बनाओ, जैसा अलीगढ़ में बनता है। शशि वार्ष्णेय ने कहा कि तब उनके लिए पराठा, सब्जी तुरंत बनाया गया। उन्होंने कुछ खाना पैक भी करवाया। इसके बाद प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद जब मैं लखनऊ पहुंची तो कल्याण सिंह ने कहा कि शशि लो लड्डू खाओ। आज मेरा संदीप (कल्याण सिंह का पोता ) भी मंत्री बन गया है। 

CM Kalyan Singh Death : Then Kalyan had said that tell the name of the candidate who is not sustainable.
Prayagraj News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रयागराज आगमन की फाइल फोटो। - फोटो : प्रयागराज
कल्याण सिंह थे कुशल प्रशासक और धर्म योद्धा : केशरी देवी
प्रयागराज। सांसद केशरी देवी के आवास पर रविवार को एक शोक सभा हुई। शोक सभा में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। यहां शोक सभा में सांसद ने कहा कि कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक एवं धर्म योद्धा थे। उन्होंने धर्म एवं राष्ट्र हित में अपनी सरकार की कुर्बानी दे दी । इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पवन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर शुक्ल ने भी कल्याण सिंह के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। पार्टी नेता विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अर्चना शुक्ला, देवेंद्र नाथ मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्र, कविता यादव त्रिपाठी, वर्षा जायसवाल आदि ने भी शोक जताया।

पूर्व राज्यपाल को दी श्रद्धाजंलि, भाजपा की शोक सभा आज
अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप एवं भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की ओर से मुट्ठीगंज कार्यालय में पूर्व राज्यपाल  कल्याण सिंह को  श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर  श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी एवं मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल ने कहा कि कल्याण सिंह का सारा जीवन राष्ट्र एवं हिंदुत्व के नाम पर रहा।  उनके  शासन में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। उनके निधन से हिंदू समाज ने एक गौरवशाली योद्धा खो दिया। इस अवसर पर बबलू केसरवानी, परमानंद वर्मा, अजय अग्रहरि, सचिन जायसवाल, राकेश जायसवाल , राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार तीन बजे पाटीर्ब कार्यालय पर कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed