Weather : कई दिन की लुकाछिपी के बाद बरसे बदरा, पारा गिरने से मौसम हुआ सुहावना, बिजली गिरने से .युवती की मौत
मौसम विभाग की ओर से बीते रविवार से ही तेज बारिश की घोषणा की जा रही है, लेकिन हल्की फुहार के बाद ही बादल वापस हो गए। प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार तक फिर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन भोर में ही कुछ बारिश हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों की लुकाछिपी के बाद बुधवार को बारिश जमकर हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार को क्षेत्र में दिन भर डेरा डाले रखा, लेकिन बारिश न होने से लोग मायूस हो गए थे। एक दिन बाद दोपहर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। काफी दिनों से तेज गर्मी और तपिश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिल गई। बारिश के बाद तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की ओर से बीते रविवार से ही तेज बारिश की घोषणा की जा रही है, लेकिन हल्की फुहार के बाद ही बादल वापस हो गए। प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार तक फिर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन भोर में ही कुछ बारिश हुई। दिन में बारिश का इंतजार ही होता रहा, लेकिन बादल दगा दे गए। दिन में दोपहर 12 बजे के बाद अचानक काले बादलों ने वर्षा शुरू कर दी। इस दौरान तेज आवाज के साथ कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। धूमनगंज इलाके में बिजली गिरने से अंशिका कुमारी (20) नाम की एक युवती की मौत हो गई।
अलर्ट पर चिकित्सा विभाग, कंट्रोल रूम सक्रिय
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार के बीच भारी वर्षा के साथ आंधी, तूफान एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इसी के साथ सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना पर समय से सक्रिय हुआ जा सके। भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके फोन नंबर 0532-264177, 0532-2641578 तथा मोबाइल नंबर 9454417842 एवं 7524521390 पर आपदा से संबंधित किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह ने बताया कि इस बाबत अन्य तैयारियां भी की गई हैं।