फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cloud rained heavily after many days of hiding, the weather became pleasant due to falling mercury

Weather : कई दिन की लुकाछिपी के बाद बरसे बदरा, पारा गिरने से मौसम हुआ सुहावना, बिजली गिरने से .युवती की मौत

Thu, 29 Jun 2023 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से बीते रविवार से ही तेज बारिश की घोषणा की जा रही है, लेकिन हल्की फुहार के बाद ही बादल वापस हो गए। प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार तक फिर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन भोर में ही कुछ बारिश हुई।

विज्ञापन
Cloud rained heavily after many days of hiding, the weather became pleasant due to falling mercury
बुधवार को काले बादल छाए रहे। इसके बाद जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कई दिनों की लुकाछिपी के बाद बुधवार को बारिश जमकर हुई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार को क्षेत्र में दिन भर डेरा डाले रखा, लेकिन बारिश न होने से लोग मायूस हो गए थे। एक दिन बाद दोपहर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। काफी दिनों से तेज गर्मी और तपिश झेल रहे लोगों को काफी राहत मिल गई। बारिश के बाद तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बीते रविवार से ही तेज बारिश की घोषणा की जा रही है, लेकिन हल्की फुहार के बाद ही बादल वापस हो गए। प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार तक फिर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन भोर में ही कुछ बारिश हुई। दिन में बारिश का इंतजार ही होता रहा, लेकिन बादल दगा दे गए। दिन में दोपहर 12 बजे के बाद अचानक काले बादलों ने वर्षा शुरू कर दी। इस दौरान तेज आवाज के साथ कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी। धूमनगंज इलाके में बिजली गिरने से अंशिका कुमारी (20) नाम की एक युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन

अलर्ट पर चिकित्सा विभाग, कंट्रोल रूम सक्रिय

जिला प्रशासन की ओर से बुधवार से शुक्रवार के बीच भारी वर्षा के साथ आंधी, तूफान एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इसी के साथ सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना पर समय से सक्रिय हुआ जा सके। भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके फोन नंबर 0532-264177, 0532-2641578 तथा मोबाइल नंबर 9454417842 एवं 7524521390 पर आपदा से संबंधित किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह ने बताया कि इस बाबत अन्य तैयारियां भी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed