फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Classes will start in Law University from July 29

Prayagraj News: विधि विश्वविद्यालय में 29 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Classes will start in Law University from July 29
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में बीएएलएलबी प्रथम बैच की कक्षाएं 29 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों से हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। 19 जुलाई को ऑनलाइन हॉस्टल आवंटित कर दिए जाएंगे। विधि विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के लिए अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कैलेंडर के अनुसार 22 से 27 जुलाई के बीच बीएएलएलबी प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मूल प्रपत्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 16 से 21 सितंबर तक मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। फैकल्टी की ओर से 30 सितंबर को रिजल्ट सब्मिट किया जाएगा और सात अक्तूबर को मिड टर्म रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को 29 अक्तूबर तक और फैकल्टी को चार नवंबर तक प्रोजेक्ट एवं वायवा के अंक जमा करने होंगे। वहीं, सेमिनार कोर्स असेसमेंट के लिए 14 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रथम सेमेस्टर का अंतिम शिक्षण दिवस 22 नवंबर होगा जबकि अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं 29 नवंबर से छह दिसंबर तक होंगी। 13 दिसंबर तक फैकल्टी की ओर से रिजल्ट सब्मिट कर दिया जाएगा और 17 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर-2024 से 31 जनवरी जनवरी-2025 के बीच विद्यार्थियों के लिए चार सप्ताह की इंटर्नशिप होगी। तीन फरवरी 2025 से सम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी और 24 से 29 मार्च तक मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। 11 अप्रैल को मिट टर्म परीक्षा का रिजल्ट सब्मिट कर दिया जाएगा जो 15 अप्रैल को घोषित होगा। तीन मई तक प्रोजेक्ट जमा किए जाएंगे और फैकल्टी की ओर से नौ मई को प्रोजेक्ट एवं वायवा के अंक जमा कर दिए जाएंगे।
सम सेमेस्टर के सेमिनार कोर्स असेसटमेंट की अंतिम तिथि 15 मई होगी और 16 मई 2025 को अंतिम शिक्षण दिवस होगा। अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं 23 से 30 मई तक होंगी। फैकल्टी की ओर से अंतिम सेमेस्टर परिणाम सात जून को जमा किया जाएगा और 12 जून को घोषित होगा। 31 मई से 13 जुलाई के बीच विद्यार्थियों के लिए चार सप्ताह की इंटर्नशिप होगी।
00
60 कमरों का होगा हॉस्टल
- झलवा में विधि विवि के स्थायी परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। तब तक अस्थायी तौर पर फाफामऊ स्थित बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में विधि विश्वविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। बीएएलएलबी के पहले बैच में 60 विद्यार्थियों के लिए इस अस्थायी परिसर में 60 कमरों का हॉस्टल तैयार किया गया है। इसमें फर्नीचर आदि की व्यवस्था भी कर ली गई है। 30 कमरे छात्र और 30 कमरे छात्राओं को आवंटित किए जाएंगे।

00
शेष पांच सीटाें पर प्रवेश के लिए 25 से स्पॉट एडमिशन
- विधि विश्वविद्यालय में 60 में से 55 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष पांच सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जून से ऑन स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। कुल पांच सीटों के लिए 25 अभ्यर्थी आमंत्रित किए गए हैं। ऑन स्पॉट एडमिशन के लिए 106 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए थे, जिनके अभिलेख सत्यापन के बाद 80 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed