{"_id":"628e8062b849194dd10913f3","slug":"classes-will-run-for-5-days-in-a-week-in-new-session-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : नए सत्र सप्ताह में 5 दिन ही चलेंगी कक्षाएं, जारी किया गया नोटिफिकशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : नए सत्र सप्ताह में 5 दिन ही चलेंगी कक्षाएं, जारी किया गया नोटिफिकशन
Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली पद्धति लागू है। लेकिन कोविड संक्रमण के बाद जब विवि और कॉलेज खुले तो पाठ्यक्रम काफी पिछड़ हुआ था। पिछड़े हुए पाठ्यक्रम को पटरी पर लाने के लिए विवि प्रशासन ने शनिवार को भी कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
इलाहाबाद और संघटक कॉलेजों में नए सत्र से सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक ही कक्षाएं चलेंगी। अभी तक सप्ताह में छह दिन कक्षाएं चल रही थीं। लेकिन सात जुलाई से पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी। कुलपति की संस्तुति के बाद इस बाबत विवि रजिस्ट्रार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शोध एवं अन्य जरूरी कार्य के लिए पूर्व की भांति निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप होते रहेंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली पद्धति लागू है। लेकिन कोविड संक्रमण के बाद जब विवि और कॉलेज खुले तो पाठ्यक्रम काफी पिछड़ हुआ था। पिछड़े हुए पाठ्यक्रम को पटरी पर लाने के लिए विवि प्रशासन ने शनिवार को भी कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन नए सत्र से विवि और संघटक कॉलेजों में पांच दिन ही कक्षाएं चलेंगी। शनिवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि विभाग, इंस्टीट्यूट, सेंटर और प्रयोगशालाएं शोध एवं अन्य जरूर कार्य के लिए पूर्व की भांति निर्धारिता दिशा निर्देशों के अनुरूप होते रहेंगे। नए सत्र यानी 2022-23 में सात जुलाई को विश्वविद्यालय खुलने के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन