{"_id":"69201ba959e7aa251d0660e0","slug":"class-10-student-dies-under-suspicious-circumstances-while-playing-in-school-in-dhoomanganj-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : धूमनगंज में स्कूल में खेलते समय 10वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : धूमनगंज में स्कूल में खेलते समय 10वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Fri, 21 Nov 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:28 PM IST
सार
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार दोपहर कक्षा (10) के छात्र संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रीतम नगर निवासी शिवम यादव 15 खेल के दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
छात्र की संदिग्ध दशा में मौत।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार दोपहर कक्षा (10) के छात्र संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रीतम नगर निवासी शिवम यादव 15 खेल के दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में सहपाठी और शिक्षक उसे बेहोशी की हालत में पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों ने स्कूल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि शिवम खेलते समय करंट की चपेट में आया, लेकिन स्कूल प्रशासन इस बात को दबाने की कोशिश कर रहा है। आरोप ये भी है कि जिस स्थान पर वह गिरा, वहां बिजली से जुड़े खुले उपकरण थे। उन्होंने कहा कि स्कूल ने न तो समय पर सही जानकारी दी और न ही तुरंत उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। परिवार का यह भी आरोप है कि शिवम को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
अमर सिंह यादव मूलरूप से कौशाम्बी के बारा गावं के रहने वाले हैं। शिवम उनके एक बेटी के बीच में घर का इकलौता बेटा था। पिता बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रीतम नगर में मकान भी ले रखा था। उनके साथ में रहकर देखभाल करते थे, जबकि मां शरला गांव में खेती-बाड़ी संभालती थीं। बड़ी बहन प्रिया नैनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा है।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि शिवम पढ़ाई में काफी होनहार था और वे बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद सजग थे। घटना के समय पिता प्रीतम नगर घर पर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें स्कूल की तरफ से देर से सूचना मिली। घटना की खबर जैसे ही शिवम के पैतृक गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी का वर्जन
एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि छात्र खेलते समय अचानक परिसर में गिरकर बेसुध हो गया था। स्कूल शिक्षकों की ओर से उसे तुरंत निजी अस्पताल, फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।