फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil Lines for 114 crores and Sanverga Zeroroad bus station for 40 crores

114 करोड़ में सिविल लाइंस तो 40 करोड़ में संवेरगा जीरोरोड बस स्टेशन

Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 11:47 PM IST
सार

  • पीपीपी मोड पर दोनों ही बस स्टेशन पर व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने का जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
Civil Lines for 114 crores and Sanverga Zeroroad bus station for 40 crores
बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू होगा। रोडवेज द्वारा इसकी तैयारी शुरू हो गई है।  पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में सिविल लाइंस बस स्टेशन को 114 करोड़ तो जीरो रोड बस स्टेशन को 40 करोड़ रुपये में संवारा जाएगा। दोनों ही बस स्टेशन पर  व्यवसायिक कांप्लेक्स में होटल, मॉल एवं पार्किंग की सुविधा भी होगी। इसके लिए टेंडर जारी हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के कुल 17 बस स्टेशनों को पीपीपी मोड में विकसित किया जाना है। इसमें प्रयागराज के दो बस स्टेशन शामिल हैं। यह दोनों ही बस स्टेशन  निर्माणकर्ता निवेशक को  60 वर्ष की लीज पर दिए जाएंगे। यूपी रोडवेज ने दोनों ही बस स्टेशनों के निर्माण के लिए दो वर्ष का समय दिया है। इसके तहत एक ही भवन में नीचे बस स्टेशन और ऊपर वाले हिस्से में मॉल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन बस स्टेशनों पर यात्रियों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।  व्यवसायिक कांप्लेक्स में होटल, मॉल, पार्किंग आदि की सुविधा भी होगी। इसके लिए शासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अफसरों से भी प्रस्ताव मांगा गया है। रोडवेज प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन का कहना है कि सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed