फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil Lines bus organically harvested by the candidates , getaway

सिविल लाइंस बस अड्डे पर अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, भगदड़

Sun, 31 May 2015 02:27 AM IST
City News
City News Updated Sun, 31 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस बस अड्डे पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा। बस न मिलने से अभ्यर्थियों का आक्रोश भड़क गया। छात्रों ने बस पर हंगामा करने लगे। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। भीड़ ने बसों पर पथराव शुरू कर दिया तो भगदड़ मच गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बवाल की आशंका के चलते बस अड्डे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा लखनऊ समेत दूसरे  जिलों में होनी है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रात परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक अभ्यर्थी बस का इंतजार करते रहे। बस नहीं निकली तो अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ने लगा। रात लगभग 12 बजे छात्रों ने बस अड्डे पर खड़ी बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव कर कई बसों के कांच तोड़ दिए़। हंगामे के चलते बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस सचिंद्र पटेल और इंस्पेक्टर महेश पांडेय पहुंचे। किसी तरह समझा बुझाकर अभ्यर्थियों को शांत कराया। देररात अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डे पर जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed