फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil lines and Zirod bus station opened after noon

आज खुल जाएगा सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन

Tue, 24 Dec 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civil lines and Zirod bus station opened after noon
Civil lines and Zirod bus station opened after noon
प्रयागराज। सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन सोमवार दोपहर दो बजे बाद बस संचालन के लिए एक बार फिर से खोल दिया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में तमाम स्थानों पर हुए प्रदर्शन के मद्देनजर दोनों बस स्टेशन पर बसों का संचालन एहतियातन रोक दिया गया था। शहर में स्थिति सामान्य होने पर जिला प्रशासन ने दोपहर एक बजे के आसपास बस स्टेशन खोल दिए जाने का निर्देश रोडवेज अफसरों को दिया। हालांकि, सोमवार की सुबह ही काफी बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचना शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दो दिन निकले जुलूस के बाद प्रशासन और पुलिस ने रोडवेज की बसों का संचालन जीरोरोड और सिविल लाइंस बस स्टेशन की बजाय अन्य स्थानों से करने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया था। इस निर्देश के बाद बसों की आवाजाही एमएनएनआईटी प्रिटिंग कालेज, नेहरू पार्क, बैरहना और हर्षवर्धन चौराहे से होने लगी। यात्रियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए बाद में प्रशासन ने दोनों बस स्टेशन से सिर्फ सुबह और शाम के वक्त बसों का संचालन करवाने की अनुमति रोडवेज प्रशासन को दी। इस अवधि में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ही दोनों बस स्टेशन बंद रखने का निर्देश दिया था। शहर में कोई अप्रिय घटना न होता देख प्रशासन ने दोपहर में दोनों बस स्टेशन खोलने की अनुमति दे दी। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि रोडवेज के तमाम चालक सोमवार की दोपहर से ही बस लेकर सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचना शुरू हो गए। इससे यात्रियों को भी राहत मिली। गोपीगंज जाने वाले दैनिक यात्री अमन गुप्ता ने कहा कि बीते तीन दिन काफी परेशानी हुई। अब कम से कम बसें सिविल लाइंस से मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed