फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City Retail business down due to heavy rain, e-commerce high

बारिश ने उम्मीदों पर फेरा पानी, ऑन लाइन शॉपिग की बल्ले-बल्ले

Fri, 04 Oct 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
City Retail business down due to heavy rain, e-commerce high
City Retail business down due to heavy rain, e-commerce high - फोटो : CITY DESK
दो दिन की बारिश से 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ प्रभावित
विज्ञापन

कारोबारियों को मौसम खुलने का इंतजार, कंपनियां दे रही हैं तमाम ऑफर
प्रयागराज। पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने त्योहार के इस सीजन में कारोबारियों को मायूस कर दिया है। नवरात्र के पहले तीन दिन मौसम साफ होने से व्यापारी खासे उत्साहित थे। शुरूआती तीन दिन में ही शहर में 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार भी हुआ लेकिन बीते दो दिन बारिश ने कारोबार पर ब्रेक लगा दिया है। इस बीच ऑन लाइन शॉपिंग वालों की बल्ले-बल्ले है। मौसम खराब होने की वजह से जो लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं वह अब ऑन लाइन शॉपिंग को ही तरजीह दे रहे हैं।
पिछले दिनों बाजार में आई आर्थिक सुस्ती ने कारोबारियों को खासा निराश कर दिया था। हालांकि व्यापारियों को नवरात्र के मौके से शुरू होने वाले फेस्टिवल सीजन से बेहतर कारोबार की उम्मीद थी। मार्केट के जानकार भी कह रहे थे कि दिवाली तक प्रयागराज में एक हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो जाएगा। नवरात्र के पहले दिन से ही बाजार में बूम देखने को मिला। शुरूआती तीन दिनों में ही एक अनुमान के मुताबिक 75 करोड़ से ज्यादा का कारोबार भी हो गया। बाजार में ज्यादा चहल पहल ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स आइटम में रही। दरअसल फेस्टिवल सीजन को भुनाने के लिए तमाम कंपनियों ने एक से बढ़कर एक ऑफर पेश कर दिए हैं। एक अनुमान के मुताबिक नवरात्र के शुरूआती तीन दिन में ही 400 से ज्यादा टू व्हीलर ओर 50 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसी तरह टीवी, फ्रिज, वाटर प्यूरीफायर, गीजर, वॉशिंग मशीन आदि की भी बीते तीन दिनों के दौरान अच्छी बिक्री देखने को मिली। लकी ट्रेडर्स राजरूपपुर के अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन दिन बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को कारोबार फीका रहा। खराब मौसम की वजह से लोग घरों से नहीं निकले। मौसम खुले तो एक बार फिर से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इन दो दिनों के दौरान सिर्फ शहर में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ होगा। उधर कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि बारिश की वजह से बीते दो दिन लोगों ने ज्यादातर सामान आदि खरीदने के लिए ऑन लाइन बुकिंग ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश की वजह से फुटपाथ कारोबारी की आधी हो गई बिक्री
बारिश का असर बड़े शोरूम और दुकानों से व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के साथ ही फुटपाथ कारोबारियों पर भी पड़ा है। बारिश की वजह से चौक, कमला नेहरू रोड, कटरा, लोकनाथ, सिविल लाइंस आदि व्यवसायिक इलाकों में कारोबार करने वाले फुटपाथ कारोबारियों की बिक्री भी घटकर आधी हो गई है। सुभाष चौराहे के पास चाट बेचने वाले अजय ने बताया कि बारिश की वजह से बिक्री पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed