फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City on high alert today on arrival of Defence Minister

Prayagraj News: रक्षा मंत्री के आगमन पर आज हाई अलर्ट पर शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
City on high alert today on arrival of Defence Minister
भारतीय सेना की ओर से अरैल घाट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार शाम पांच बजे से ही अरैल घाट व उसके आसपास के निर्धारित परिधि क्षेत्र को पूरी तरह नो ड्रोन जोन घोषित है। यह प्रतिबंध रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा ने शनिवार को आदेश जारी किया है। स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के यदि कोई व्यक्ति या संस्था ड्रोन उड़ाते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ विशेष सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। अरैल घाट और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आने जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो ड्रोन जोन के तहत किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर एंटी-ड्रोन सिस्टम का भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed