फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City famous cancer surgeon Dr Deepkendu Mitra arrested for murdering live-in partner

Prayagraj : लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोप में शहर के मशहूर कैंसर सर्जन डॉक्टर दीपकेंदु मित्रा गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

रामबाग स्थित फ्लैट में 35 वर्षीय प्रेमिका संगीता की हत्या में मंगलवार को कैंसर सर्जन डॉ. दीपकेंदु मित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना के ढाई महीने बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
City famous cancer surgeon Dr Deepkendu Mitra arrested for murdering live-in partner
महिला की हत्या के मामले में डॉक्टर से पूछताछ करती पुलिस। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

रामबाग स्थित फ्लैट में 35 वर्षीय प्रेमिका संगीता की हत्या में मंगलवार को कैंसर सर्जन डॉ. दीपकेंदु मित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना के ढाई महीने बाद यह कार्रवाई की गई। मृतका फ्लैट अपने नाम करने का दबाव बनाने के साथ उसके अवैध रिश्तों का भी विरोध कर रही थी। इसी को लेकर सर्जन ने अपने एक करीबी से वारदात को अंजाम दिलवाया। सर्जन कमला नेहरू अस्पताल से रिटायर है और प्रीतम नगर का रहने वाला है।

पिछले साल 24 नवंबर को उसके रामबाग में देवड़ा सदन स्थित फ्लैट में महिला की निर्वस्त्र लाश मिली थी। मौके पर पूछताछ में उसने सिर्फ इतना बताया कि मृतका उसके फ्लैट की देखरेख करती थी। बाद में जांच में यह बात सामने आई कि मृतका डॉक्टर की प्रेमिका थी जो पिछले कई वर्षों से उनके फ्लैट में रह रही थी। आखिरकार मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों से सर्जन की हत्या में संलिप्तता की बात सामने आई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

फ्लैट अपने नाम करने की जिद पर भी अड़ी थी

पुलिस के मुताबिक, सर्जन 2006 से मृतका के संपर्क में था जो पहले उसके प्रीतम नगर स्थित घर पर काम करती थी। इसी दौरान दोनों में निकटता बढ़ी। मृतका की शादी भी हुई लेकिन वह पति को छोड़कर चली आई। फिर कुछ समय बाद सर्जन के फ्लैट में रहने लगी। महिला शादी करना चाहती थी, लेकिन सर्जन ने पत्नी के रहते ऐसा करने से इंकार कर दिया था। 2017 में पत्नी की मौत के बाद जब महिला ने दोबारा दबाव बनाया तो भी सर्जन ने उसे चुप करा दिया। महिला को लगा कि सर्जन उसे धोखा दे रहा है, जिसके बाद वह फ्लैट अपने नाम करने का दबाव बनाने लगी। ऐसा न करने पर उसके व अपने रिश्ते के बारे में सबको बताने व कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देने लगी। आरोप है कि इसी से परेशान होकर सर्जन ने उसकी हत्या करा दी।

कातिल बताएगा, कैसे की वारदात

पुलिस का कहना है कि सर्जन ने हत्या कराने की बात कबूली है। यह भी बताया है कि वारदात 14 नवंबर की रात हुई और वह कुछ देर पहले तक फ्लैट में ही था। उस रात वह प्लानिंग से अपने करीबी के साथ फ्लैट में पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका फिर विवाद करने लगी। जिसके बाद वह दोनों को छोड़कर बाहर चला आया। इसके बाद उस करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया। 24 को पड़ोसी ने फ्लैट से दुर्गंध उठने की सूचना दी तो भी उसने सबसे पहले उसी करीबी को मौके पर भेजा। पुलिस का कहना है कि कातिल के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा कि उसने वारदात को कैसे अंजाम दिया। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गला दबाकर महिला की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed