फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Churning on maintaining family tradition with respect for mother power

मातृ शक्ति का सम्मान समेत कुटुंब परंपरा बनाए रखने पर आरएसएस की बैठक में हुआ मंथन

Tue, 24 Nov 2020 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Churning on maintaining family tradition with respect for mother power
prayagraj news : आरएसएस की मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत रवाना हो गए। - फोटो : prayagraj

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन जहां कोरोना काल में उपजी बेरोजगारी और लोगों की समस्याओं पर चर्चा हुई तो वहीं सोमवार को मातृ शक्ति का सम्मान बढ़ाने पर मंथन हुआ। इस दौरान संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि मातृ शक्ति का आदर करने का स्वभाव परिवार के प्रत्येक सदस्य में होना चाहिए। कहा कि आज परिवार टूट रहे हैं। इस वजह से तमाम विकृतियां समाज में आ रही हैं। इसलिए परिवार व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने व्यवसायी स्वयं सेवकों का सर्वे कर उनको सक्रिय करने की बात कही। कहा जा रहा है कि दत्तात्रेय होसबले ने व्यवसायी स्वयंसेवकों का सर्वे इसलिए करने को कहा कि ताकि कोरोना काल में जो लोग बेरोजगार हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने युवा कार्यकर्ता विकास योजना पर चर्चा की।

विज्ञापन

Churning on maintaining family tradition with respect for mother power
prayagraj news : आरएसएस की मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत रवाना हो गए। - फोटो : prayagraj

सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए संघ गंभीर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए खासा गंभीर है। बैठक में इस पर विचार किया गया कि मंदिर, जल स्रोत एवं श्मशान घाट सबके लिए खुलें, इसके लिए प्रयास किए जाएं। दरअसल संघ परिवार अपने अनुषांगिक संगठनों के साथ छुआछूत जैसी कुरीतियों को हटाने पर लगातार प्रयास कर रहा है। संगठन सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलना चाहता है। इसके अलावा संघ पर्यावरण को लेकर भी चिंतित है। इसी वजह से बैठक के समापन पर संघ प्रमुख ने ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। 

Churning on maintaining family tradition with respect for mother power
prayagraj news : आरएसएस की मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत रवाना हो गए। - फोटो : prayagraj

भागवत और चंपत की रवानगी से ट्रस्ट और संघ की बैठक पर लगा विराम 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय बैठक में शिरकत करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान संघ के कुछ चुनिंदा पदाधिकारी ही उन्हें जंक्शन छोड़ने के लिए गए। संघ प्रमुख की रवानगी के बाद देर रात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के भी राजधानी एक्सप्रेस से जाने की खबर है। उधर प्रयागराज में मंगलवार को संघ और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की संयुक्त बैठक होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की रवानगी से इस पर विराम लग गया। वहीं दूसरी ओर संघ के आनुषांगिक संगठनों की सोमवार को गोहनिया में हुई बैठक में विहिप के संगठन महामंत्री विनायक देशपांडे भी अनुपिस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed