फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Churches in churches for justice

इंसाफ के लिए चर्च में जुटे मसीही

Mon, 23 Apr 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Churches in churches for justice
कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल आरके गवन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को को सजा दिलाने के लिए मसीही समुदाय एकजुट हो गया है। रविवार की शाम को भी मुट्ठीगंज स्थित जमुना चर्च में प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान बिशप के अलावा पादरियों ने पूर्व प्रिंसिपल की दिवंगत आत्मा की शांति के साथ ही उनके नेक कामों पर रोशनी डाली। इस मौके पर बिशप पीटर बलदेव ने शांति संदेश दिया।
विज्ञापन


बिशन पीटर ने इस दुख की घड़ी में परिजनों को शक्ति और साहस देने की प्रभु से कामना की। कहा कि अपने अच्छे कार्यों की बदौलत गवन हमेशा मसीही समुदाय की स्मृतियों में बने रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुट्ठीगंज स्थित यमुना गिरजाघर में शाम छह बजे शहर भर के मसीही पहुंचे। गिरजाघर में सबसे पहले गवन की स्मृति में पूर्व प्रिंसिपल की पत्नी डॉ. ग्रेस गवन, डॉ. मरवीन मैसी, सीएनआई डायोसिस के पूर्व बिशप मारिश दान ने शुभांजलि अर्पित की। इनके बाद बिशप पीटर बलदेव ने बाइबिल के संदेशों का अनुसरण कराया। परिजनों, परिचितों से शांति की कामना करने के साथ ही ढांढस बांधने की अपील की। जमुना चर्च के पादरी आशीष खंडेलवाल ने आरके गवन के नेक कार्यों को बारे में जानकारी दी। इस दौरान पूर्व बिशप जगधारी मसीह, पूर्व बिशप अनिल आर स्टीवन, राजेश जोसेफ, शशि प्रकाश, एसपी लाल, अजय मसीह, डॉ. मरवीन मैसी, मैरी चर्च की पादरी विकोस्टा, एलडीटीए के पूर्व सेक्रेटरी एचआर मल्ल के अलावा गवन के पुत्र, पुत्री और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं कैरोल सांग के जरिए कुछ युवाओं ने जमुना चर्च में गवन को नमन किया। इस दौरान सैकड़ों के तादाद में मसीही समुदाय के लोग आंखें बंद कर प्रार्थना में लीन रहे।
विज्ञापन


 जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल की मौत के मामले में इंसाफ के लिए मसीही समुदाय संघर्ष तेज करेगा। इसके लिए सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला जाएगा। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा से शाम 5:30 बजे मार्च निकाला जाएगा, जो सुभाष चौराहे तक जाएगा। यह जानकारी लखनऊ डायोसिस कौंसिल के सेक्रेटरी रेवरेन राजेश एके जोसेफ ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed