{"_id":"636bd0720390a147a5330553","slug":"chopan-express-will-be-canceled-from-november-10-to-15-triveni-will-also-not-run-for-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 10 से 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी चोपन एक्सप्रेस, त्रिवेणी भी कई दिन नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 10 से 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी चोपन एक्सप्रेस, त्रिवेणी भी कई दिन नहीं चलेगी
Wed, 09 Nov 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:38 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 13309/13310 चोपन-प्रयागराज 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। संबंधित रेलखंड के बिल्ली स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन से चोपन जाने वाली चोपन एक्सप्रेस 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी अलग-अलग तिथियों में सिंगरौली से चोपन एवं शक्तिनगर से चोपन के बीच नहीं होगा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने बताया कि 13309/13310 चोपन-प्रयागराज 15 नवंबर तक निरस्त रहेगी। संबंधित रेलखंड के बिल्ली स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ही कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 11 नवंबर, 15073 सिंगरौली-टनकपुर 10 और 12 नवंबर को चोपन से सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर 10, 12, 13 नवंबर एवं 15075 शक्तिनगर-टनकपुर 11, 13 एवं 14 नवंबर को चोपन से शक्तिनगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन