{"_id":"5e25ac248ebc3e4b350bb4aa","slug":"chinmayanand-case-latest-update-from-mp-mla-court-next-hearing-on-jan-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेश हुए चिन्मयानंद समेत सभी दोषी, नहीं हो पाई बहस, अगली सुनवाई 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में पेश हुए चिन्मयानंद समेत सभी दोषी, नहीं हो पाई बहस, अगली सुनवाई 29 को
Mon, 20 Jan 2020 09:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
पेशी के लिए जाते स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और उनसे फिरौती मांगने के मामले में आरोपी संजय, सचिन और विक्रम की सोमवार को कोर्ट में पेशी हुई। चिन्मयानंद को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी। फिरौती मामले की आरोपी छात्रा कोर्ट में पेश नहीं हुई। उसने इस बार भी तारीख माफी का प्रार्थना पत्र दे दिया। इस मामले में सुनवाई अब तीन फरवरी को होगी।
विज्ञापन
चिन्मयानंद को सोमवार दोपहर 12 बजे जिला कारागार से एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट एडीजे तृतीय किरनपाल सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। मुकदमे पर बहस की बात हुई तो चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने कहा कि उन्हें अभी सीडी की सभी प्रतियां प्राप्त नहीं हुई हैं। इसके लिए प्रार्थना पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में दिया जा चुका है। संपूर्ण प्रतियां मिलने के बाद ही बहस संभव हो पाएगी। इस पर मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 जनवरी तय कर दी गई। चिन्मयानंद को फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं उनसे फिरौती मामले के आरोपी तिलहर के गांव बंथरा निवासी विक्रम और गाजियाबाद निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू सीजेएम कोर्ट में दोपहर लगभग दो बजे पेश हुए। संजय सिंह को जेल से बंदियों के साथ जेल से लाया गया। मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर कराने के बाद सभी को अगली तारीख 3 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया।
विज्ञापन
डीसीबी चेयरमैन और भाजपा नेता ने भी तारीख माफी का दिया प्रार्थना पत्र
चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीपीएस राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने वकील के माध्यम से कोर्ट में तारीख माफी का प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया।