फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   children read from home ncert uploaded books from 1st to 12th on the website

नहीं पिछड़ेगी कोर्स, एनसीईआरटी ने ऑनलाइन की किताबें

Fri, 03 Apr 2020 05:59 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाना ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रयागराज
अमर उजाना ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
children read from home ncert uploaded books  from 1st to 12th on the website
BOOKS
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लाकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे नया शैक्षिक सत्र प्रभावित होने की आशंका है। लॉकडाउन के चलते बच्चों, अभिभावकों को किताबें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


इस बात को ध्यान में रखकर एनसीईआरटी ने पहली से बारहवीं तक की किताबें वेबसाइट पर अपलोड की है ताकि छात्र घर पर ही पढ़ाई कर सकें। एनसीईआरटी ने वेबसाइट पर पहली से लेकर बारहवीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की सभी किताबें अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन


बच्चे यहां से किताबें डाउनलोड कर उनका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। एनसीईआरटी की इस पहल से सीबीएसई के साथ दूसरे बोर्ड जहां एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं, उनके छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। बड़ी संख्या में स्कूलों की ओर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, एनसीईआरटी की इस पहल के बाद छात्रों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें कैसे डाउनलोड करें

एनसीईआरटी की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड की की पुस्तकें पढ़ने अथवा डाउनलोड करने केलिए गूगल पर ई-बुक्स एनसीईआरटी टाइप कर सर्च किया जा सकता है। वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखे लिंक पर क्लिक करके राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की वेबसाइट पर ई-बुक्स पेज दिखाई पड़ेगा।


इसमें पहली से बारहवीं तक की किताबों की पीडीएफ फाइल का आप्शन दिया गया है। इस पर क्लिक करके एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें ऊपर दिए गए तीन आप्शन क्लास, सब्जेक्ट एवं टाइटल दिया गया है। अपनी पसंद की किताब क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed