Prayagraj : खेल रहे बालक को तेजरफ्तार बाइक ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय मौत
जौनपुर के मुँगराबादशाहपुर के रहने वाले मो.सलीम मुंबई में रहकर कमाई करते हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार स्थित मायके में रहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क किनारे खेल रहे बालक को तेजरफ्तार बाइक रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर के मुँगराबादशाहपुर के रहने वाले मो.सलीम मुंबई में रहकर कमाई करते हैं। उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार स्थित मायके में रहती है। शाम करीब 5 बजे उसका 5 वर्षीय बेटा मो.कौसर प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग के किनारे घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच सहसों की तरफ जा रहा तेजरफ्तार बाइक सवार उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में बालक कौसर की हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में परिजन उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर भागे। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया तो परिजन उसे घर लेकर चले आए। जानकारी मिलते ही इफको पुलिस चौकी इंचार्ज चंदन सरोज मौके पर पहुंचे और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से उसके घर व ननिहाल में मातम छा गया। बेटे की मौत की जानकारी मुंबई में रह रहे पिता सलीम को हुई तो वह भी परेशान रह गया।
दिन भर चलता रहा सुलह समझौते का खेल
इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में बाइक की टक्कर से मृतक बालक के शव को पुलिस ने जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टक्कर मारने वाले बाइक सवार और बालक के परिजनों के बीच शुक्रवार दिन भर सुलह समझौते का खेल चलता रहा। चर्चा यह है कि डेढ़ लाख रूपये में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया। फिलहाल पुलिस ने पैसे के लेन-देन के मामले से इंकार किया है।