{"_id":"5d8bb7508ebc3e014a68942a","slug":"child-dies-by-drowning-in-swimming-pool-allahabad-news-ald255909969","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
Child dies by drowning in swimming pool
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। खुल्दाबाद में रेलवे के डीएसए ग्राउंड में बने स्वीमिंग पूल में बुधवार को रेलकर्मी प्रकाश शुक्ला के बेटे अभिषेक (13) की डूबने से मौत हो गई। चौकीदार पूल बंद करने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल पूल को सील कर दिया गया है। खुल्दाबाद पुलिस के साथ साथ रेलवे पुलिस भी जांच कर रही है।
मूलरूप से गोंडा के मनकापुर निवासी प्रकाश शुक्ला डीआएम आफिस में चपरासी के पद पर तैनात है। वह परिवार समेत खुसरो बाग स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता है। उनका छोटा बेटा अभिषेक सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। करीब आधा घंटे बाद डीएसए ग्राउंड के चौकीदार बंशीलाल ने प्रकाश को जानकारी दी कि उनका बेटा अभिषेक स्वीमिंग पूल में डूब गया है।
परिवार वाले भागते हुए पहुंचे तो देखा कि बेटे के कपड़े पूल के पास रखे थे और उसका शव पानी में उतरा रहा था। अभिषेक स्वीमिंग पूल तक पहुंचा कैसे, इसकी जांच की जा रही है। डीआरएम अमिताभ और आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह भी जांच करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों चौकीदारों अजीत और बंशीलाल से अलग अलग पूछताछ की। बयान भी दर्ज किए। माता पिता तथा अन्य लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।