फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come on October 30, will participate in the BJP SC morcha confrence .

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्तूबर को आएंगे, अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

Sat, 28 Oct 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 06:21 PM IST
सार

महासम्मेलन में काशी क्षेत्र के प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर व चंदौली समेत 16 जिले से तकरीबन दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन के दौरान योगी आदित्यनाथ कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come on October 30, will participate in the BJP SC morcha confrence .
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव में 30 अक्तूबर को आयोजित भाजपा काशी प्रांत के अनुसूचित जाति मोर्चा महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। भाजपा एमएलसी निर्मला पासवान ने बताया कि महासम्मेलन में काशी क्षेत्र के प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर व चंदौली समेत 16 जिले से तकरीबन दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन के दौरान योगी आदित्यनाथ कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जोरों पर चल रही हैं तैयारियां

सोमवार 30 अक्तूबर को सोरांव में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चे के महासम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समय से तैयारी को पूर्ण करने के लिए दिनभर स्थानीय तथा जिले भर के अधिकारियों का आवाजाही बनी हुई है। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के महासम्मेलन को सकुशल संपन्न करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को सोरांव के मेवालाल इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सोरांव आ रहे हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित व कुशल संपन्न कराने को लेकर जिसके जिले भर के आला अधिकारियों का आवागमन दिनभर आवागमन होता रहा।

कार्यक्रम स्थल पर हो रहे निर्माणाधीन मंच को सुव्यवस्थित रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान अत्यधिक भीड़ बढ़ने की आशंका को लेकर आसपास खेतों में लगभग पककर तैयार हुई धान की फसल को कटवा कर उनके खेत भी खाली करने में प्रशासन तथा किसान जुटे रहे। जिससे भीड़ बढ़ने पर किसानों की फसल का नुकसान न होने पाए।

कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर एलडीसी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग करने के लिए हेलीपैड का भी निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed