फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chhaila Babu', carrying a reward of ₹50,000, arrested in New Delhi; wanted under the Gangster Act

प्रयागराज : 50 हजार का इनामी छैला बाबू नई दिल्ली से गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 20 Aug 2026 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chhaila Babu', carrying a reward of ₹50,000, arrested in New Delhi; wanted under the Gangster Act
छैला बाबू सरोज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मूलरूप से नवाबगंज थाना क्षेत्र के बैरेज श्रृंगवेरपुर गांव निवासी आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। एसटीएफ के मुताबिक, छैला बाबू के खिलाफ सराय इनायत, सांगीपुर, नवाबगंज, बहरिया और मांडा थानों में चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2024 का एक, 2025 के चार और 2026 के दो एफआईआर बताए गए हैं।

विज्ञापन


काफी समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में एसटीएफ की की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि आरोपी नई दिल्ली में छिपकर रह रहा है। एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम ने दिल्ली पहुंचकर घेराबंदी की और बुधवार शाम करीब 6:40 बजे नेताजी नगर थाना क्षेत्र में वरिंदर कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के गेट के सामने से उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2025 में चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन घटनाओं के संबंध में प्रयागराज के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी के मुताबिक, वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को नई दिल्ली के सरोजनी नगर थाने की औपचारिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश करने तथा आगे की विधिक कार्रवाई के लिए प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed