फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargesheet against SP Twitter handle operator Manish in two cases, Richa Singh had filed the case.

Prayagraj : सपा ट्विटर हैंडल संचालक मनीष पर दो मामलों में चार्जशीट, ऋचा सिंह ने दर्ज कराए थे केस

Wed, 27 Dec 2023 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

मनीष जगन अग्रवाल मूल रूप से पुरवारी टोला थाना बिसवां जनपद सीतापुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह सेलिब्रिटी मिंडोज, सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में रहता है। 18 व 23 अगस्त को रिचा सिंह ने शिवकुटी थाने में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
Chargesheet against SP Twitter handle operator Manish in two cases, Richa Singh had filed the case.
ऋचा सिंह और मनीष जगन अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल पर दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह दोनों मामले पूर्व सपा नेत्री रिचा सिंह ने दर्ज कराए थे। विवेचना में सामने आए तथ्यों क आधार पर पुलिस ने आरोप सही पाते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मनीष जगन अग्रवाल मूल रूप से पुरवारी टोला थाना बिसवां जनपद सीतापुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह सेलिब्रिटी मिंडोज, सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में रहता है। 18 व 23 अगस्त को रिचा सिंह ने शिवकुटी थाने में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें से एक मुकदमे में छेड़खानी, धमकी व आईटी एक्ट की धाराएं लगी थीं। आरोप था कि रिचा के एक ट्वीट के उत्तर में मनीष ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


साथ ही अपमानित करने व देख लेने की धमकी दी। दूसरे मुकदमे में लज्जा भंग करने का आरोप लगाया गया था। आईटी एक्ट की भी धाराएं लगी होने के कारण मुकदमे की विवेचना कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को स्थानांतरित की गई थी। उन्होंने विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में भी दर्ज हो चुका है केस

मनीष जगन अग्रवाल पर लखनऊ में भी केस दर्ज हो चुका है। छह जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम से बने ट्विटर हैंडल से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed