फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Charge sheet filed against Atiq Ahmed in three cases, including threatening witness of MLA Raju Pal murder case

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने समेत, तीन केस में अतीक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Mon, 22 Mar 2021 03:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 03:56 AM IST
सार

  • धूमनगंज व कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस अतीक का हासिल कर चुकी है रिमांड

विज्ञापन
Charge sheet filed against Atiq Ahmed in three cases, including threatening witness of MLA Raju Pal murder case
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : File

विस्तार

बाहुली अतीक अहमद की मुश्किलों मेें इजाफा होने का सिलसिला जारी है। राजूपाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने समेत तीन अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मुकदमों की विवेचना में जुटी धूमनगंज व कैंट पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले पुलिस ने दोहरे कत्ल समेत तीन मामलों में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन


जिन तीन मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है, उन सभी मामलों समेत कुल सात मामलों में चार दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस ने अतीक का रिमांड हासिल किया था। सूत्रों के मुताबिक, जिन तीन मुकदमों में अतीक के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई, उनमें से दो मुकदमों की विवेचना कैंट, जबकि एक मुकदमे की विवेचना धूमनगंज पुलिस कर रही थी। कैंट पुलिस की ओर से जिन दो मुकदमों की विवेचना के दौरान अतीक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए, उनमें से एक विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकाने का है।

विज्ञापन

Charge sheet filed against Atiq Ahmed in three cases, including threatening witness of MLA Raju Pal murder case
माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर। - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर 2018 में उमेश ने अतीक समेत कुल सात लोगों पर धूमनगंज थाने में धमकाने, गालीगलौज व बलवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उमेश का आरोप है कि अतीक के इशारे पर उसके गुर्गे फरहान, अकबर, तालिब, इकबाल व दो अन्य ने राजूपाल हत्याकांड व उसके अपहरण के मामले में गवाही देने पर जाने से मारने को धमकाया।

इसी तरह एक अन्य मुकदमा रंगदारी मांगने व आपराधिक साजिश समेत अन्य आरोपों में दर्ज किया गया था। हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मो. अशरफ ने अतीक पर रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इन दोनों मुकदमों की विवेचना कैंट पुलिस कर रही थी। जबकि तीसरा मुकदमा, जिसमें अतीक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई, उसे 2018 में दिव्य प्रकाश उर्फ पीयूष पटेल ने लिखवाया था। उसने अतीक समेत अन्य पर रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप लगाए थे। इस मुकदमे की विवेचना धूमनगंज पुलिस कर रही थी। 

Charge sheet filed against Atiq Ahmed in three cases, including threatening witness of MLA Raju Pal murder case
prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम - फोटो : prayagraj
अशरफ के खिलाफ जारी वारंट तामील
हत्या के प्रयास के मामले में अतीक अहमद के  भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के खिलाफ जारी वारंट बरेली जेेल में दाखिल करा दिया गया है। धूमनगंज पुलिस की एक टीम शनिवार को रवाना हुई थी। 2016 में धूमनगंज निवासी सूरजकली पर फायरिंग के मामले में दर्ज केस में तीन दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अशरफ का रिमांड लिया गया था। इसके साथ ही उसके खिलाफ वारंट भी जारी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed