{"_id":"65389a98be9873a62b02b564","slug":"character-who-played-the-role-of-ravana-in-the-forum-died-of-heart-attack-even-before-the-murde-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: वध से पहले ही रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले पत्र का हार्ट अटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: वध से पहले ही रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले पत्र का हार्ट अटैक से निधन
Wed, 25 Oct 2023 10:03 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:03 AM IST
सार
चित्रकूट के बड़गड़ निवासी 50 वर्षीय शंभू पाठक नई झूंसी रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभाते थे। दशहरे से एक दिन पहले सोमवार को मेघनाथ वध की लीला के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
रावण वध से पहले झूंसी के रामलीला कमेटी में रावण का पाठ निभाने वाले पात्र शंभू पाठक की मौत हो गई। चित्रकूट के बड़गड़ निवासी 50 वर्षीय शंभू पाठक नई झूंसी रामलीला कमेटी में रावण का किरदार निभाते थे। दशहरे से एक दिन पहले सोमवार को मेघनाथ वध की लीला के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की भोर में तकरीबन 5:00 बजे शंभूनाथ की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक शंभू पाठक की मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई। रावण वध से ठीक पहले रावण के पात्र की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के कारण रामलीला कमेटी के पदाधिकारी में हड़कंप मचा रहा
विज्ञापन