{"_id":"636b574ed16f5b39d5338d0e","slug":"chaotic-elements-uprooted-bhimrao-ambedkar-s-statue-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा तोड़कर खेत में फेंकी, गांव में तनाव, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा तोड़कर खेत में फेंकी, गांव में तनाव, मुकदमा दर्ज
Wed, 09 Nov 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:01 PM IST
सार
पिछले वर्ष गांव में प्रभात फेरी निकालकर मंदिर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़कर धान के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
अंबेडकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के डीहा चुप्पेपुर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़कर खेत में फेंक दिया। बीते वर्ष भी गांव में बाबा साहब की प्रतिमा लगाई गई थी। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
पिछले वर्ष गांव में प्रभात फेरी निकालकर मंदिर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़कर धान के खेत में फेंक दिया। बुधवार जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा देखी। थोड़ी देर में पूरे क्षेत्र में यह बात फैल गई और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसडीएम करछना गनेश कनौजिया व थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव भी घटनास्थल पर आ गए। अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर शांत कराते हुए नई मूर्ति लगवाने और टूटी प्रतिमा को सम्मान के साथ गंगा नदी में विसर्जित करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई द्वारा मंदिर की लाइट काटने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन