फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change for the benefit of public schools in session

पब्लिक स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए सत्र में बदलाव

Fri, 28 Nov 2014 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Fri, 28 Nov 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
Change for the benefit of public schools in session
फोटो
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए सत्र में बदलाव
0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन कर मांगा हक
0 शिक्षा निदेशालय पर एक बार फिर पुरानी मांगों को पूरी करने की गुहार
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय पर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मुखिया ओम प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय को लेकर आवाज बुलंद की गई। संघ का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा के समय और सत्र परिवर्तन जैसा निर्णय पब्लिक स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
अपनी बातों को अनसुनी किए जाने से नाराज माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपने अगुवा ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। शिक्षक विधायक दल के नेता ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 250 राजकीय विद्यालयों को सीबीएसई के पैटर्न पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन

यह जनसामान्य विरोधी एवं अभिजात्य वर्ग के हित को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा में अप्रैल से सत्र शुरू करने एवं समय परिवर्तन करने की योजना पब्लिक स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए की जा रही है। इससे ग्रामीण बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों को एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को सरकार वादा करने के बाद पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने तदर्थ शिक्षकों के विनियतिकरण, सीटी वेतनमान का एलटी वेतनमान में अमेलन सहित प्रोन्नति से जुड़ी पुरानी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से शिक्षा निदेशालय पर भले ही शिक्षकों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया हो, उनकी मांगे एक बार फिर वही पुरानी रहीं। धरने को संबोधित करने वालों में शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, हेमसिंह पुंडीर, जगवीर किशोर, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सुभाष चन्द्र शर्मा, डॉ. प्रमोद मिश्र, मंडलीय मंत्री रमेश चन्द्र शुक्ल जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह पटेल एवं डॉ. वातात्मज मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed