फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chandrayaan 3 Landing: Slogans of Bharat Mata Ki Jai raised on Chandrayaan's soft landing

Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर लगे भारत माता की जय के नारे, चारो ओर जश्न, जमकर आतिशबाजी

Wed, 23 Aug 2023 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 3 Landing: Slogans of Bharat Mata Ki Jai raised on Chandrayaan's soft landing
चंद्रयान तीन की सफलता पर खुशी जाहिर करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की संगमनगरी भी साक्षी बनी। सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की एलसीडी की बड़ी स्क्रीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग दिखाई गई। स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे और टीचर्स मौजूद रहे। चांद दी दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक स्थापित होने पर पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत मात की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

विज्ञापन




विज्ञापन




खुशी का इजहार करते हुए बच्चों में मिष्ठान्न का वितरण किया गया। सिविल लाइंस स्थित एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र चंद्रयान के सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए जुटे। प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने बताया कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी प्रमुख स्कूलों में बड़ी एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। सफलता पूर्वक स्थापित होने के बाद जश्न का माहौल रहा। मिठाइयां बांटी गईं और जमकर आतिशबाजी की गई। 

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सर्किट हाउस प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ टेलीवीजन पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सफल लैंडिंग पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी।

रात्र करीब आठ बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान की सफलता पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर खुशी का इजहार किया। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत का नाम विश्व में ऊंचा हो रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने ऐतिहासिक उपलब्धि देश को दिलाई है।


साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है । यह हमारे पूरे देश के लिए नई ऊर्जा, नए उत्साह एवं  प्रसन्नता का क्षण है। यह भारत को विश्व गुरू बनने की दिशा में एक कदम है। देश के वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि बधाई।

प्रतापगढ़ में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर लोगो ने मनाया जमकर जश्न 

चंद्रयान की सफलता पर डेरवा बाबूगंज मोड़ पर सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, मंडल अध्यक्ष उदय मिश्र, पवन गौतम, विजय मिश्र, भोला सेठ, राज कुमार सिंह, रमेश जायसवाल, शिव प्रसाद वैश्य, सुंदर लाल गुप्ता,मिट्ठू तिवारी, कमलेश पांडेय, रविकांत मिश्र, बड़ेलाल मौर्य, तानी अग्रहरी,रवि सिंह आदि सैकड़ो की संख्या मे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed