फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chandra Shekhar: Shaurya anthem echoed on the birth anniversary, Azad was saluted by firing 21 rounds

Chandra Shekhar : जयंती पर गूंजा शौर्य गान, 21 राउंड गोलियां चलाकर आजाद को दी सलामी

Sun, 23 Jul 2023 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 10:01 PM IST
सार

जयंती पर रविवार को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों और अफसरों का तांता लगा रहा। अल्फ्रेड पार्क में जहां आजाद ने ब्रिटिश सेना से लड़ते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली थी, वहां पुलिस बैंड पर शौर्य धुन गूंजती रही।

विज्ञापन
Chandra Shekhar: Shaurya anthem echoed on the birth anniversary, Azad was saluted by firing 21 rounds
कंपनी बाग में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस बैंड पर शौर्य धुन के साथ 21 राउंड गोलियां चलाकर रविवार को जयंती पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया गया। इस दौरान कविताओं और गीतों के जरिये उनकी वीरता का बखान किया गया। वहीं, आजाद अमर रहें... के गगनभेदी जयकारे भी गूंजते रहे।

विज्ञापन

जयंती पर रविवार को चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों और अफसरों का तांता लगा रहा। अल्फ्रेड पार्क में जहां आजाद ने ब्रिटिश सेना से लड़ते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली थी, वहां पुलिस बैंड पर शौर्य धुन गूंजती रही। इस दौरान पुलिस के जवानों ने हवा में 21 राउंड गोलियां चलाकर आजाद को सलामी दी।

विज्ञापन

 

सुबह नौ बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अजित कुमार ने की। उन्होंने शेर पढ़ा- जिसने आसमां में इंकलाब लिख दिया था अपने खून से/ ब्रिटिश हुकूमत भी थर्राती थी इनके जुनून से...।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों की जीवन गाथा पढ़नी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने आजाद के देश प्रेम पर विस्तार से रोशनी डाली। कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के त्याग और बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा ऐसे महान सेनानायक से सीख लेनी चाहिए।

इसके बाद हुए कवि सम्मेलन में नीलिमा मिश्रा, रेनूराज सिंह, रश्मि शुक्ला, सुलेखा साहू, मनीषी मिश्रा ने काव्य पाठ किया। इससे पहले रेनूराज के पति धीरेंद्र के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके डॉ. चंद्र विजय चतुर्वेदी, प्रेम चंद्र पांडेय, विशाल गुप्ता, डॉ. नितिन मिश्रा, अनिल कुमार, पूजा सिंह, कुमकुम मुखर, महेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव राज बहादुर गुप्ता ने किया। अध्यक्षता राजू जायसवाल मरकरी ने की। प्रो. श्रीवल्लभ ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed