फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Champat Rai says Donations will be sought from rahul gandhi for construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण में राहुल गांधी से भी मांगेंगे सहयोग, चंपत राय बोले-अन्य नेताओं के घर भी जाएंगे कार्यकर्ता

Wed, 23 Dec 2020 12:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Champat Rai says Donations will be sought from rahul gandhi for construction of Ram temple
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर भी जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि धन संग्रह अभियान में हम किसी तरह का विभाजन नहीं करने जा रहे। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता हर हिंदू परिवार के घर जाएंगे। अब यह राहुल गांधी को तय करना है कि वह सहयोग करते हैं या नहीं। मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में चंपत राय ने बताया कि मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा के बीच चलने वाला धन संग्रह कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियान होगा। 
विज्ञापन


देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के सहयोग से अभियान की शुरूआत होगी। वहीं प्रदेश में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सहयोग के साथ अभियान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वैसे मुख्यमंत्री अपने खाते से 11 लाख रुपये मार्च में ही दे चुके हैं। एक सवाल के जवाब में परिषद नेता ने कहा कि सहयोग लेने में किसी से परहेज नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी तथा अन्य नेताओं के घर भी कार्यकर्ता जाएंगे। दूसरे धर्म के लोग आगे आते हैं तो उनका भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दूसरे धर्म के व्यक्ति ने मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए हैं। चंपत राय ने बताया कि अभियान पूरे विश्व में चलेगा। देश के 12 करोड़ 25 लाख परिवारों तक कार्यकर्ता जाएंगे और सहयोग मांगेंगे। 

काशी प्रांत के अंतर्गत 16 हजार गांवों के 50 लाख परिवारों में कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी, जो अपने-अपने गांव-मोहल्ले के लोगों के घर जाएंगे और राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगेंगे। 

उन्होंने बताया कि कोशिश है कि प्रस्तावित मंदिर के चित्रों वाला पोस्टकार्ड भी हर हिंदू के घर में पहुंचे। विहिप नेता ने बताया कि धन संग्रह से प्राप्त राशि का जिलेवार ऑडिट भी कराया जाएगा। विहिप नेता ने मंदिर निर्माण से जुड़े अन्य बिंदुओं के बारे में भी जानकारी दी।

जनवरी से शुरू हो सकता है मंदिर के नींव का निर्माण
राम मंदिर नींव का निर्माण जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। विहिप नेता चंपत राय ने बताया कि नींव की मजबूती पर मंथन किया जा रहा है। इसमें आईआईटी मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई, एनआईटी सूरत, टाटा, एल एंड टी के विशेषज्ञ शामिल हैं। उम्मीद जताई कि नए साल के साथ नींव का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा को कई पहलुओं से देखा जा रहा है। सरयू नदी का प्रवाह बदल सकता है। नीचे की भूमि भुरभूरी बलुई मिट्टी वाली है। इसमें इस्तेमाल होने वाले पत्थर की आयु भी लंबी होती है। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए नींव निर्माण के बारे में सोचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण पूरा होने में 36 से 39 महीने लगने की उम्मीद है। उन्होंने ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके तथा बिजली कटौती बाधा न बनने पाए, इसके लिए 400 किलोवाट के तीन जनरेटर लगाए गए हैं।

शिव सेना ने भी दिए हैं 27 लाख रुपये

राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक मदद की शुरुआत हो चुकी है। करोड़ों रुपये मिल भी चुके हैं। चंपत राय ने बताया कि शिव सेना की ओर से भी 27 लाख रुपये दिए गए हैं। मुरारी बापू ने अपने भक्तों की मदद से 11 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि पटना के किशोर कुणाल ने दो कर्रोड़ रुपये का सहयोग किया है। इस तरह से सहयोग करने वालों की लंबी सूची है।

कार्यालय का उद्घाटन
काशी प्रांत क्षेत्र के अंतर्गत धन संग्रह अभियान का संचालन केसर भवन से होगा। इसके कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को विहिप नेता चंपत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed