फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Champat Rai said: Edited: VHP's duty to connect every Hindu with the roots of Sanatan Dharma

चंपत राय बोले : सनातन धर्म की जड़ों से प्रत्येक हिंदू को जोड़ना विहिप का कर्तव्य

Mon, 17 Jul 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की सफलता के बाद बजरंग दल की शौर्य यात्रा का समापन काशी में होगा। यह यात्रा वंचित समाज के बीच जाएगी, जहां संतों के आशीर्वचन होंगे।

विज्ञापन
Champat Rai said: Edited: VHP's duty to connect every Hindu with the roots of Sanatan Dharma
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सामाजिक समरसता एवं सनातन धर्म की जड़ों से प्रत्येक हिंदू को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो हमसे दूर हो गए हैं उनको जोड़ना और हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधकर धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं, संस्कारों का ज्ञान कराना ही विहिप का कर्तव्य है।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की सफलता के बाद बजरंग दल की शौर्य यात्रा का समापन काशी में होगा। यह यात्रा वंचित समाज के बीच जाएगी, जहां संतों के आशीर्वचन होंगे। उन्होंने बताया कि विहिप की स्थापना के 60 वर्ष आगामी 2024 में पूर्ण होंगे। संगठन ने ऐसे में अपने उद्देश्यों को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। विहिप और बजरंग दल हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां विहिप का एक भी कार्यकर्ता है, वहां सत्संग होगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्य का आधार सत्संग ही है। अगले स्थापना वर्ष के पहले तक देशभर में विश्व हिंदू परिषद एक करोड़ लोगों को अपना हित चिंतक बनाएगा। सेवा कार्यों के साथ सत्संग का विस्तार होगा। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। परिषद की स्थापना के 60 वें वर्ष में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी और संघ के 100 वें शताब्दी वर्ष में मंदिर राष्ट्र को समर्पित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद काशी प्रांत के उपाध्यक्ष और संजय प्रयाग महानगर के अध्यक्ष मनोनीत

विश्व हिंदू परिषद के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर परिवर्तन भी हुए। विनोद अग्रवाल को काशी प्रांत का उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को प्रयाग महानगर का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू को प्रयाग महानगर का मंत्री, सुरेश शुक्ला को प्रयाग विभाग बजरंग दल का संयोजक मनोनीत किया गया। अमित सिंह बनाए बजरंग दल प्रयाग विभाग के सह संयोजक बनाए गए। काशी प्रांत के अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह केे अलावा क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी, राधेश्याम द्विवेदी, जितेंद्र, मधुराम, प्रांत संगठन मंत्री काशी प्रांत नितिन, सुरेश अग्रवाल, विद्याभूषण, अजय गुप्ता, दिवाकर त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, अनिल पांडेय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed