फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri 2023: Vindhyachal will be easy on Navratri roadways bus available every 30 minutes

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र पर विंध्याचल की राह होगी आसान, हर 30 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस

Sat, 18 Mar 2023 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के मौके यूपी रोडवेज ने विंध्याचल की राह आसान की है। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने नवरात्र के मौके पर विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बसों का संचालन 21 मार्च की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023: Vindhyachal will be easy on Navratri roadways bus available every 30 minutes
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के मौके यूपी रोडवेज ने विंध्याचल की राह आसान की है। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने नवरात्र के मौके पर विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बसों का संचालन 21 मार्च की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा। 30 मार्च तक नवरात्र के मौके पर प्रयागराज के जीरोरोड बस स्टेशन से यात्रियों को विंध्याचल के लिए बसें मिलेंगी।

विज्ञापन


रोडवेज ने चैत्र नवरात्र के लिए कुल 180 बसों का इंतजाम किया है। इसमें से 115 बसें प्रयागराज रीजन से चलेंगी, जबकि 65 बसें वाराणसी क्षेत्र की रहेंगी। प्रयागराज स्थित जीरोरोड से बसों का संचालन सुबह पांच बजे से होगा। यहां कुल 50 बसों का आवंटन किया गया है। 21 मार्च की रात 12 बजे तक बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी। इस दौरान अगर भीड़ बढ़ती है तो रात भर बसें चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाते हैं। इसी वजह से हर 30 मिनट पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एआरएम मिर्जापुर हरि शंकर पांडेय को संपूर्ण मेला के लिए रोडवेज की ओर से मेलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेला अवधि में प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र की 25-25 बसें रिजर्व में भी रखी जाएंगी।

कड़ा धाम के लिए भी विशेष बसें

नवरात्र के मौके पर कौशांबी के कड़ा धाम भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन करेगा। यह बसें लीडर रोड बस स्टेशन से चलेंगी। हालांकि इनकी संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।

विज्ञापन

मार्ग वार इस तरह से होगा बसोें का संचालन

मिर्जापुर-वाराणसी - 65

मिर्जापुर-प्रयागराज - 50

मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ - 25

मिर्जापुर - घोरावल - 05

मिर्जापुर- राबर्टसगंज - 30

मिर्जापुर - हनुमना - 05

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed