{"_id":"5d8fb6df8ebc3e016d631536","slug":"chain-snatching-in-prayagraj-allahabad-news-ald256189389","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन, छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चेन, छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
Chain Snatching in Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कर्नलगंज में तीन घंटे के भीतर बाइकसवार बदमाशों ने छिनैती की दो वारदातों को अंजाम दिया। मम्फोर्डगंज में महिला के गले से चेन व सलोरी में छात्र का मोबाइल छीनकर भाग निकले। सेना से रिटायर बृजेश कुमार मम्फोडगंज कटोरी चौराहे के पास रहते हैं। शनिवार शाम 6.30 बजे के करीब उनकी पत्नी मधु घर के बाहर टहलने निकली थीं। तभी बाइकसवार दो बदमाश उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। उधर सलोरी में शाम 5.30 बजे के करीब छात्र आयुष का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्र से लिखित शिकायत मांगी गई है।
500 रुपये के विवाद में कैंची से किया वार
प्रयागराज। कटरा मेें नेतराम चौराहे के पास शनिवार शाम सात बजे के करीब विकास सिंह पर कैंची से हमला किया गया। आरोप है कि 500 रुपये को लेकर उसका पड़ोस में ही रहने वाले नितिन यादव से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पान की दुकान पर रखी कैंची से हमला किया जसमें वह चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस पुहंची और घायल को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और उनके बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। मुकदमा लिखा जा रहा है।