फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cervical cancer vaccine launched at SRN Hospital, process explained

Prayagraj : एसआरएन हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर के टीके की हुई शुरुआत, समझाई गई प्रक्रिया

Wed, 13 May 2026 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2026 08:35 PM IST
सार

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए बुधवार को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन) टीके की शुरूआत की गई।

विज्ञापन
Cervical cancer vaccine launched at SRN Hospital, process explained
एसआरएन अस्पताल में किया गया सर्वाइकल कैंसर के टीके का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए बुधवार को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन) टीके की शुरूआत की गई। यह टीका एसआरएन अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगाया जाएगा। एचपीवी टीके का शुभारंभ एसआरएन अस्पताल के इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड स्थित सभागार में किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि शहरी उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके तिवारी व टीकाकरण के नोडल डॉ. अभिषेक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

ऐसे लगेगा एचपीवी टीका

एचपीवी का टीका 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एसआरएन अस्पताल के इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड के पास स्थित कमरा नंबर 1/66 (टीकाकरण क्लीनिक) में प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। इसके लिए किशोरी और पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही पिता का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इन सभी जानकारियों का यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद किशोरी की सहमति रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से ली जाएगी। इसके अलावा लाभार्थी को लिखित सहमति भी देनी होगी। परिजन चाहें तो स्वयं भी यू-विन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन बातों का रखें ख्याल

1- टीकाकरण से एक घंटा पहले नाश्ता या भोजन कर लें।

2- खाली पेट टीका न लगवाएं।

3- किशोरियों को एक ही डोज लगाई जाएगी।

4- टीका लगने के बाद आधे घंटे तक अस्पताल में रुकना है।

5- टीका लगने के 24 घंटे के भीतर बुखार आने की संभावना होती है जो कि एक अच्छा संकेत है। घबराने की जरूरत नहीं है।

एसआरएन अस्पताल में एचपीवी टीका की शुरूआत करने के लिए प्राचार्य व उनकी टीम को बधाई। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए यह टीका लगवाना जरूरी है। जैसे पोलिया समाप्त हो गया वैसे सर्वाइकल कैंसर भी एक समय के बाद समाप्त हो जाएगा - हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक, शहर उत्तरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed