फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CC cameras monitor and watch ATS

सीसी कैमरों की निगरानी और एटीएस का पहरा

Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
CC cameras monitor and watch ATS
मकर संक्रान्ति पर बुधवार को माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा की खातिर कड़ी चौकसी रही। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग की निगरानी होती रही तो संगम नोज समेत भीड़ वाली जगहों पर एटीएस, एसटीएफ, पुलिस-पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स का पहरा रहा। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और गाड़ियों की चेकिंग होती रही। एंटी सबोटाज चेक टीम तथा बम डिस्पोजल स्कवॉयड माघ मेला में जगह-जगह चेकिंग करते रहे।
विज्ञापन


पहले प्रमुख स्नान पर्व पर आ रहे लाखों लोगों की हिफाजत के लिए आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने चाकचौबंद खाका तैयार करने का दावा किया है। अबकी मकरसंक्रान्ति पर्व पर दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को स्नानार्थी संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़ रहे हैं। पहले दिन मेले में आए लाखों लोगों की लगातार सीसी कैमरों के जरिए निगरानी होती रही। कंट्रोल रूम में सीसी फुटेज को देखा जाता रहा। किसी व्यक्ति की हरकत जरा भी संदिग्ध दिखी तो उस प्वाइंट पर तैनात पुलिस टीम को एलर्ट किया गया। एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्कवॉयड) और एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) समेत जिले की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम के जवान भी मेले में सक्रिय रहे। पुलिस अधिकारियों ने लगातार मेले की सुरक्षा चेक की। बृहस्पतिवार को ज्यादा स्नानार्थियों के आने की संभावना को देखते हुए बुधवार देर रात से ही मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया।
विज्ञापन


 मकर संक्रान्ति पर माघ मेले के साथ ही दूर-दूर से आ रहे लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए जंक्शन स्टेशन के साथ ही प्रयाग, नैनी समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बरती जा रही है। बुधवार को सीओ रेलवे ओपी सिंह खुद रेलवे और आरपीएफ की टीम के साथ जंक्शन स्टेशन पर कई घंटे तक चेकिंग करते रहे। एंटी सबोटाज चेक टीम और बीडीएस के साथ सभी प्लेटफार्मों और जंक्शन के अंदर-बाहर छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed