फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE Students will be able to practice online

ऑनलाइन प्रैक्टिकल कर सकेंगे सीबीएसई छात्र

Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
CBSE Students will be able to practice online
cbse net
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन प्रैक्टिकल कर सकेंगे। छात्रों की सुविधा केलिए बोर्ड की ओर से नई पहल की गई है। सीबीएसई स्कूलों के विज्ञान केविद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू होने से बच्चे घर बैठे प्रैक्टिकल की जानकारी हासिल कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रैक्टिकल में छात्र-छात्राएं रसायनों के बारे में जानकारी केसाथ cbse practical books (सीबीएसई प्रैक्टिकल बुक्स) टाइप करके नई जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ नौवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था के जरिए छात्र-छात्राएं कक्षा में न केवल रसायनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उनका मिश्रण एवं रिजल्ट भी देख सकेंगे। ऑनलाइन तरीके से छात्रों को केमेस्ट्री, बायोलॉजी, भौतिकी के प्रैक्टिकल की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर cbse practical books (सीबीएसई प्रैक्टिकल बुक्स) या cbse@practical.in (सीबीएसई एट द रेड प्रैक्टिकल डॉट इन) पर सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स cbse practical books (सीबीएसई प्रैक्टिकल बुक्स) टाइप कर गूगल पर भी लैब को सर्च कर सकते हैं।
सीबीएसई वेबसाइट के लिंक पर जाकर विद्यार्थी पहले अपनी कक्षा और विषय का नाम दर्ज करेंगे। विद्यार्थी को अगर केमेस्ट्री का पाठ देखना है तो पहले पाठ पर क्लिक करना होगा। ठीक इसी तरह से नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के सीबीएसई स्टूडेंट्स अपने प्रैक्टिकल भी इस लैब पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed