फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE Result: Prayagraj zone again lags behind, result is 78.25 percent, girls are ahead

CBSE Result : प्रयागराज जोन फिर फिसड्डी, 78.25 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कियों रहीं आगे

Mon, 13 May 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2024 01:26 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के जोन वाइज परिणाम में दक्षिण का दबदबा है। एक बार फिर त्रिवेंद्रम जोन के सबसे अधिक 99.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दूसरे स्थान पर 99.04 प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा और तीसरे स्थान पर चेन्नई के 98.47 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार प्रयागराज जोन की रैंकिंग सबसे खराब रही।

विज्ञापन
CBSE Result: Prayagraj zone again lags behind, result is 78.25 percent, girls are ahead
CBSE Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को अचानक 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। पहले यह परिणाम 20 मई को जारी करने की घोषणा हुई है। परिणाम आया तो बच्चे वेबसाइट देखने लगे। सीबीएसई की वेबसाइट पर cbse.gov.in परिणाम के लिए तीन लिंक दिए गए हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर से भी बच्चे परिणाम देख रहे हैं। 12वीं का परिणाम 87.98 फीसदी रहा। इसमें से लड़कियां का परिणाम 91.52 प्रतिशत और लड़कों का 85.12 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


जोन वाइज परिणाम में दक्षिण का दबदबा है। एक बार फिर त्रिवेंद्रम जोन के सबसे अधिक 99.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दूसरे स्थान पर 99.04 प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा और तीसरे स्थान पर चेन्नई के 98.47 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार प्रयागराज जोन की रैंकिंग सबसे खराब रही।
विज्ञापन


प्रयागराज जोन के 78.25 प्रतिशत विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। इससे बेहतर परिणाम नोएडा का 80.27 प्रतिशत है। प्रयागराज का परफार्मेंस पिछले तीन वर्षों से खराब चल रहा है। वर्ष 2023 में प्रयागराज जोन का परिणाम 78.05 प्रतिशत था। देश के 16 जोन में प्रयागराज सबसे निचले पायदान पर था। 2022 में भी यही स्थिति रही। उस वर्ष प्रयागराज जोन का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.71 है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज का स्थान सबसे नीचे था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed