सीबीएसई परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी के पर्चे में चहके परीक्षार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हुईं। मंगलवार से प्रदेश 207 केंद्रों पर सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 12वीं में इंगलिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंगलिश और इंगलिश कोर की परीक्षा में कुल 98927 परीक्षार्थी शामिल हुए। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में पहले दिन बोर्ड परीक्षा में 1.45 लाख परीक्षा शामिल हुए। इलाहाबाद में कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 12वीं की परीक्षा में 6549 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा में प्रश्नपत्र अच्छा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे का तनाव जाता रहा।
पहले दिन की परीक्षा 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी। परीक्षा केंद्र के अंदर जाते समय परीक्षार्थियों के चेहरे पर पहले दिन की परीक्षा का जो तनाव था, वह परीक्षा के बाद दूर होता दिखाई पड़ा। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से उत्साह के साथ पर्चे में शािमल एक-एक प्रश्न के बार में चर्चा की। गंगागुरुकुलम स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकले राहुल और आकृति ने बताया कि सीबीएसई ने प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अलग से समय तय किया है, ऐसे में पर्चा मिलने के बाद झटपट प्रश्न हल करने का दबाव नहीं था। इसी परीक्षा केंद्र पर राजीव और अमिता ने बताया कि प्रश्नपत्र में शामिल छोटे प्रश्नों को हल करने के बाद पहले दबाव कम करने के बाद बड़े प्रश्नों को हल करने में आसानी हुई। शहर में सीबीएसई ने बारहवीं की परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए हैं।