{"_id":"5cce248dbdec2207554174df","slug":"cbse-class-10th-result-2019-know-about-latest-update-result-declared-possibility-likely-to-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सोमवार तक आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सोमवार तक आने की संभावना
Sun, 05 May 2019 05:17 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 May 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीबीएसई की ओर से 10वीं का परिणाम अब मई के दूसरे सप्ताह में आएगा। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार है, शनिवार तक बोर्ड की रिजल्ट को लेकर होने वाली बैठक नहीं होने से अब बैठक रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को हो सकती है। बैठक के बाद रिजल्ट घोषित हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि 10वीं के परिणाम की तारीख अभी तक बोर्ड द्वारा साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड ने यह बताया है कि वह कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द जारी करेगा। सूत्रों के मुताबिक परिणाम छह मई, 2019 तक जारी हो सकते हैं। CBSE 10वीं परिणाम 2019 ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन