फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE: 333 centers of Prayagraj region to have board examination

प्रयागराज रीजन के 333 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 333 centers of Prayagraj region to have board examination
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले प्रदेश के 52 जिलों में 3.50 लाख परीक्षार्थी 333 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज कार्यालय की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा ने बताया कि परीक्षा में दसवीं में 1.90 लाख एवं बारहवीं में 1.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयागराज जिले में कुल 26 हजार परीक्षार्थियों के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें दसवीं के 15 हजार और बारहवीं में 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध जिले
0 बोर्ड ने प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े अंबेडकर नगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी के लिए 333 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजे के बाद केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 10 बजे हर हाल में केंद्र के भीतर प्रवेश कर जाना है। 10 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को 10 से 10.15 के बीच उत्तरपुस्तिका वितरित की जाएगी, 10.15 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा। परीक्षार्थी को 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

10 फीसदी सवाल कांपीटेंस आधारित होंगे
क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से पहली बार 10 फीसदी कांपीटेंस (क्षमता) पर आधारित सवाल पूछें जाएंगे। यह सवाल परीक्षार्थियों के ज्ञान की परख के लिए पहली बार पूछे जाएंगे। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र में यह बदलाव आगे जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed