फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI UPPSC

आयोग पेपर लीक केस में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में सीबीआई

Thu, 24 Oct 2019 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
CBI UPPSC
CBI UPPSC
पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत कई रिटायर कर्मचारियों से पूछताछ
विज्ञापन

दिल्ली लौटे जांच अधिकारी लेकिन टीम आयोग में ही डटी
प्रयागराज, 24 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही एक और मुकदमा दर्ज कर सकती है। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी एसपी विजेंद्र कुमार दिल्ली लौट गए लेकिन, उनकी पूरी टीम आयोग में डटी हुई है। लगातार चौथे दिन पूर्व परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ की गई और उन कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई, जिन्होंने पूर्व परीक्षा नियंत्रक के साथ काम किया था।
सूत्रों के मुताबिक एसपी विजेंद्र कुमार जिन शिकायतकर्ताओं से नहीं मिल सके हैं, उनसे कह गए हैं कि वे गोपनीय सूचना या शिकायत उन्हें रजिस्टर्ड डाक या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए उन्होंने शिकायतकर्ताओं को सीबीआई हेडक्वार्टर का पता और अपने ईमेल आईडी के बारे में जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि जांच अधिकारी के लौटने के बावजूद सीबीआई की टीम अगले कुछ दिनों में आयोग में रहेगी और जांच का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। हाईकोर्ट में अगली सुनवाई से पहले सीबीआई कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सीबीआई मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में भी है।
विज्ञापन

उधर, आयोग में पूर्व परीक्षा नियंत्रक से लगातार चौथे दिन भी पूछताछ होती रही। इस दौरान कुछ ऐसे रिटायर कर्मियों से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने पूर्व परीक्षा नियंत्रक के साथ काम किया था। साथ ही कुछ वर्तमान कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि इन सभी को पूर्व परीक्षा नियंत्रक के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सीबीआई ने परीक्षाओं की जांच के दौरान अब तक केवल एक मुकदमा दर्ज किया है और वह भी आयोग के अज्ञात अफसरों एवं बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ है। चर्चा है कि इस बार मुकदमा दर्ज करने के साथ सीबीआई कोई बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed