फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI takes over investigation into the death of Akhada Parishad president Mahant Narendra Giri constitutes probe team

नरेंद्र गिरि की मौत हत्या या आत्महत्या?: सीबीआई ने संभाली जांच, छह सदस्यों की टीम गठित

Fri, 24 Sep 2021 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Sep 2021 12:23 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या थी, इस मामले की जांच के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है। 

विज्ञापन
CBI takes over investigation into the death of Akhada Parishad president Mahant Narendra Giri constitutes probe team
नरेंद्र गिरि(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने जांच संभाल ली है। नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या थी, इस मामले की जांच करने के लिए सीबीआई ने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। आपको बता दें कि बुधवार को यूपी सरकार ने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन भर सीबीआई के प्रयागराज पहुंचने की चर्चा होती रही, हालांकि देर रात तक टीम पहुंच नहीं सकी थी। शुक्रवार को टीम के आने की बात कही जा रही है, हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि एसएसपी की ओर से गठित 18 सदस्यीय एसआईटी मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि के आत्महत्या के कुछ देर बाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया है। 1.45 मिनट के इस वीडियो में कमरे का पंखा चलता हुआ मिला, जबकि नरेंद्र गिरि के मृत शरीर को रस्सी काटकर नीचे उतारने वाले शिष्य सर्वेश तिवारी का कहना है कि उसने पंखा चलाया ही नहीं। पुलिस अखाड़ा परिषद के कई कर्मचारियों, छात्रों और शिष्यों से पूछताछ कर चुकी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed