{"_id":"6322f67d9b1fcc20b24b31c6","slug":"cbi-reached-the-baghambri-throne-the-closed-chamber-of-mahant-narendra-giri-was-opened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बाघम्बरी गद्दी पहुंची सीबीआई, महंत नरेंद्र गिरि के बंद कक्ष को खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बाघम्बरी गद्दी पहुंची सीबीआई, महंत नरेंद्र गिरि के बंद कक्ष को खोला गया
Thu, 15 Sep 2022 04:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:03 PM IST
सार
सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को अल्लापुर स्थित मठ बाघंबारी गद्दी पहुंची। सीबीआई टीम ने महंत नरेंद्र गिरि के उस कमरे को आश्रम के साधु-संतों तथा पुलिस अधिकारियों के सामने खोला।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम बाघंबरी मठ पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को अल्लापुर स्थित मठ बाघंबारी गद्दी पहुंची। सीबीआई टीम ने महंत नरेंद्र गिरि के उस कमरे को आश्रम के साधु-संतों तथा पुलिस अधिकारियों के सामने खोला। इस दौरान सीबीआई ने कमरे में रखी सारी चीजों का मिलान किया।
विज्ञापन
नरेंद्र गिरी की आत्महत्या के बाद सीबीआई टीम ने उनके कमरे में तफ्तीश की थी और उसके बाद कमरे को सील कर दिया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम बैंक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को भी साथ लेकर गई थी। माना जा रहा है कि कमरे में भारी मात्रा में नकदी होने के कारण बैंक अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम बाघंबरी मठ पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को आश्रम के गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला था। महंत ने सुसाइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरि समेत कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। सीबीआई ने सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।