{"_id":"600098a78ebc3e32921af568","slug":"cbi-raids-former-mp-atiq-ahmed-s-house-in-search-of-omar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर की तलाश में सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर की तलाश में सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर मारा छापा
Fri, 15 Jan 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : उमर और अतीक अहमद।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख केइनामी और अतीक अहमद केसबसे बड़े बेटे उमर की तलाश में सीबीआई टीम ने एक बार फिर छापेमारी की। दो सदस्यीय टीम ने चकिया स्थित अतीक के पुश्तैनी मकान पर छापा मारा। साथ ही मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदारों केघर भी दबिश दी। फिलहाल टीम को निराशा ही हाथ लगी लेकिन छापेमारी से हड़कंप रहा।
दो लाख का इनामी उमर लखनऊ केप्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को देवरिया जेल में ले जाकर पीटने केमामले में पिता अतीक संग नामजद है। मामले की जांच पहले लखनऊ पुलिस ने की और बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कई आरोपियों को जेल भेजा लेकिन उमर का कुछ पता नहीं चला।
उसकी तलाश में देा बार पहले भी सीबीआई टीम छापेमारी कर चुकी है। बुधवार सुबह सीबीआई की दो सदस्यीय टीम एक बार फिर उसकी तलाश में छापा मारने पहुंची। टीम सुबह 8.30 बजे केकरीब चकिया स्थित अतीक केपुश्तैनी मकान पर पहुंची। दरअसल टीम को सूचना मिली थी कि वह चकिया में ही कहीं छिपा है। खंडहर में तब्दील पुश्तैनी मकान केपास काफी देर तक उसकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने अतीक केघर केपास ही मोहल्ले में रहने वाले उसकेरिश्तेदारों केघर दबिश दी। वहां पहुंचकर उमर केबारे में पूछताछ की। लेकिन परिवारवाले यही कहते रहेकि उमर केबारे में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम। करीब आधे घंटे तक सुरागरशी करने केबाद टीम वापस लौट गई। मौकेपर धूमनगंज व करेली पुलिस भी मौजूद रही। कार्रवाई से चकिया में हड़कंप मचा रहा। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से इंकार करती रही।