फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI probe focusing on UPPSC: APS-2010

यूपीपीएससीः एपीएस-2010 पर केंद्रित हुई सीबीआई जांच

Thu, 14 Mar 2019 08:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
CBI probe focusing on UPPSC: APS-2010
मुंबई में सीबीआई गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब भी आयोग में डटी है और पूरी जांच अब एपीएस-2010 की परीक्षा पर केंद्रित हो चुकी है। सीबीआई आयोग में इस परीक्षा से संबंधित कोई न कोई नए दस्तावेज रोज खंगाल रही है। परीक्षा से गड़बड़ी के कई सुराग भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। किसी भी दिन बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन सपा के कार्यकाल में किया गया था और रिजल्ट की घोषणा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के शासनकाल में की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ने फर्जी प्रमाणपत्र के कुछ मामले भी पकड़े और जांच के बाद तकरीबन आधा दर्जन चयनितों का अभ्यर्थन भी निरस्त कर दिया। वहीं, कुछ अन्य मामलों में जांच भी चल रही है। सवाल उठे रहे हैं कि परीक्षा से पहले कंप्यूटर के फर्जी प्रमाणपत्र कैसे स्वीकार कर लिए गए और किस आधार पर परीक्षार्थियों को विभिन्न चरणों में हुई परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई एवं उनका चयन किया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई भी इन्हीं तमाम सवालों का जवाब खोज रही है और उस वक्त परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों से लगातार पूछताछ भी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एपीएस के कुछ चयनितों से भी पूछताछ हुई है और सीबीआई जांच एपीएस-2010 पर केंद्रित हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में गंभीर गड़बड़ियों के तमाम सुराग मिलने के बाद सीबीआई अब इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। तेज होती सीबीआई जांच के कारण एपीएस-2010 परीक्षा से जुड़े कर्मचारी और अफसर हड़बड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed