फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI investigation intensified after complaint in ministry

भर्ती परीक्षा: मंत्रालय में शिकायत के बाद तेज हुई सीबीआई जांच

Thu, 18 Jun 2020 07:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation intensified after complaint in ministry
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की सीबीआई जांच ने अचानक तेजी आ गई है। कुछ दिनों पहले ही जांच में देरी की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय से की गई थी और मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को पत्र जारी किया था।

विज्ञापन


मंत्रालय में शिकायत के बाद सीबीआई ने चार परीक्षाओं के मामले में प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज कर ली और अब इन परीक्षाओं से जुड़े संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों से पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

CBI investigation intensified after complaint in ministry
uppsc

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर सीबीआई जांच में हो रही देरी की शिकायत की थी और सीबीआई की ओर से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में मंत्रालय से जानकारी मांगी थी, जिसके बाद मंत्रालय ने डीओपीटी को पत्र जारी किया था और एमएलसी से कहा था कि सीबीआई जांच के बारे में डीओपीटी की ओर से आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद सीबीआई ने अचानक यूपीपीएससी की चार परीक्षाओं के मामले में पीई दर्ज कर ली। सीबीआई की ओर से पीई तब दर्ज की जाती है, जब उसे परीक्षाओं में गड़बड़ी के सुबूत मिलते हैं। सीबीआई ने पीसीएस जे-2013, आरओ/एआरओ-2013 और लोअर सबऑर्डिनेट-2013 के मामले में पीई दर्ज की है। साथ ही मेडिकल अफसर की सीधी भर्ती के मामले में भी पीई दर्ज की गई है।

CBI investigation intensified after complaint in ministry
JOB UPPSC

सूत्रों के मुताबिक इन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के साक्ष्य सीबीआई को पहले ही मिल चुके थे। जांच में देरी की शिकायत मंत्रालय तक पहुंचने के बाद सीबीआई ने चारों परीक्षाओं के मामले में पीई दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इन चारों परीक्षाओं के संदिग्ध चयनितों से पूछताछ की तैयारी चली है और उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

CBI investigation intensified after complaint in ministry
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही परीक्षाओं से जुड़े अफसरों एवं कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। साथ ही सीबीआई की ओर से इन परीक्षाओं में धांधली को लेकर जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व सीबीआई ने पीसीएस-2015 और एपीएस-2010 में धांधली के मामले में पीई दर्ज की थी और बाद में पीसीएस-2015 के मामले में सीबीआई ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था लेकिन अब तक किसी के खिलाफ सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed